Home
Artificial intelligence

Jio 5G यूजर्स के लिए खुशखबरी! Google का लेटेस्ट AI Pro Plan अब मिलेगा 18 महीने तक फ्री

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अब सिर्फ टेक कंपनियों या डेवलपर्स तक सीमित नहीं रहेगा। Google और Reliance Jio की नई साझेदारी ने इसे आम यूज़र्स तक पहुंचाने का रास्ता खोल दिया है।

आज घोषित इस डील के तहत Jio Unlimited 5G प्लान यूज़र्स को Google AI Pro Plan जिसमें कंपनी का लेटेस्ट Gemini 2.5 Pro मॉडल शामिल है, पूरे 18 महीनों तक मुफ्त मिलेगा।

ChatGPT के बाद Gemini भी हुआ मुफ्त! अब 35000 AI पैक फ्री

भारत के लिए 'AI Revolution' की शुरुआत

यह ऑफर फिलहाल 18 से 25 वर्ष की आयु वाले यूज़र्स के लिए पहले फेज़ में रोल आउट किया जाएगा, उसके बाद इसे देशभर में सभी योग्य Jio ग्राहकों के लिए शुरू किया जाएगा।

सबसे बड़ी बात इस पूरे पैकेज की वैल्यू करीब ₹35,100 बताई जा रही है, लेकिन Jio 5G यूज़र्स इसे बिना एक पैसा खर्च किए इस्तेमाल कर सकेंगे।

यूजर्स इसे सीधे MyJio ऐप से एक्टिवेट कर सकेंगे, जहां 'Claim Now' बैनर पर टैप करके वे अपने फ्री Google AI Pro एक्सेस को चालू कर पाएंगे।

कौन होंगे इस ऑफर के हकदार?

Reliance Jio के अनुसार, यह ऑफर सभी प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा जो ₹349 या उससे अधिक कीमत वाले Unlimited 5G प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि एक शर्त यह है कि यूज़र्स को लगातार एक्टिव 5G प्लान पर रहना होगा, तभी वे फ्री AI फीचर्स का लाभ उठा पाएंगे।

Google AI Pro Plan में क्या-क्या मिलेगा?

इस ऑफर में Google के सबसे एडवांस्ड AI टूल्स का पूरा इकोसिस्टम शामिल है।

Gemini 2.5 Pro: Google का अब तक का सबसे शक्तिशाली मल्टीमॉडल AI मॉडल, जो टेक्स्ट, इमेज और वीडियो तीनों के साथ इंटरैक्ट कर सकता है।

Nano Banana और Veo 3.1: ये दोनों Google के क्रिएटिव AI मॉडल हैं, जो हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो जनरेट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

NotebookLM: एक AI-पावर्ड रिसर्च और नोट-टेकिंग टूल जो स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स को जटिल जानकारी को व्यवस्थित करने और समझने में मदद करता है।

2TB Cloud Storage: Google Photos, Gmail और Drive के साथ-साथ WhatsApp चैट बैकअप के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसका मतलब यह हुआ कि अब Jio यूजर्स को AI चैटिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग और डॉक्यूमेंट ऑर्गनाइजेशन तक, हर काम के लिए Google के प्रो-लेवल टूल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।

भारत में AI सबके लिए होगा

Google ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हम भारत के अधिक से अधिक लोगों तक अपने सबसे शक्तिशाली AI मॉडल्स की पहुंच बढ़ाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। हमें भरोसा है कि हमारे टूल्स लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में शानदार बदलाव लाएंगे।

यह बयान केवल एक मार्केटिंग लाइन नहीं, बल्कि Google के उस विज़न की झलक देता है जिसमें AI को केवल एक टूल नहीं बल्कि डिजिटल सशक्तिकरण का माध्यम माना गया है।

Jio और Google की साझेदारी क्यों है खास?

भारत में 5G के सबसे बड़े नेटवर्क के रूप में Jio ने पहले ही कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। अब Google के साथ हाथ मिलाकर वह "AI for Every Indian" के मिशन के साथ एक कदम और आगे बढ़ रहा है।

जहां अन्य देशों में AI टूल्स के लिए भारी सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ता है, वहीं भारत में अब यह सुविधा डेटा पैक जितनी सस्ती और सुलभ हो जाएगी।
इस साझेदारी से न सिर्फ डिजिटल इंडिया को मजबूती मिलेगी, बल्कि छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स और स्टार्टअप्स को भी नई संभावनाएं मिलेंगी।

भारत बन रहा है 'AI-सक्षम' राष्ट्र

Google और Jio की यह साझेदारी केवल एक टेलीकॉम ऑफर नहीं, बल्कि भारत में AI डेमोक्रेटाइजेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

यह पहली बार है जब किसी देश में टेलीकॉम यूज़र्स को इतनी बड़ी वैल्यू वाला AI पैक फ्री दिया जा रहा है।

अगर यह पहल सफल रही, तो भारत न सिर्फ 5G कनेक्टिविटी में, बल्कि AI उपयोग के पैमाने पर भी दुनिया में अग्रणी बन सकता है।

Google के Gemini 2.5 Pro के साथ अब हर भारतीय यूज़र अपने फोन से ही AI की ताकत का अनुभव कर सकेगा और यही इस साझेदारी का असली गेमचेंजर एंगल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Partners with Jio to Offer Gemini 2.5 Pro AI Plan Free for 18 Months Worth ₹35,000 at No Extra Cost
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X