Home
Artificial intelligence

Nano Banana Trend: Google Gemini से करवा चौथ बनाइए बॉलीवुड-स्टाइल 4K पोर्ट्रेट, जाने कैसे करें क्रिएट

करवा चौथ का त्योहार भारत में हर साल सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और चांद के दीदार के बाद व्रत तोड़ती हैं। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है, और पूरे देश में तैयारियों की रौनक दिखाई दे रही है। लेकिन जब सजने-संवरने, पूजा की रस्मों और मेहंदी की खूशबू के बीच परफेक्ट तस्वीर लेने की बारी आती है, तो कई बार रोशनी या ऐंगल तस्वीर बिगाड़ देते हैं।

यहीं आता है AI का जादू। Google Gemini के नए "Nano Banana" फीचर की मदद से आप अपनी करवा चौथ की तस्वीरों को 4K क्वालिटी में जादुई बना सकते हैं। चाहे आप अकेले फोटोशूट कराना चाहें या कपल पोट्रेट, ये फीचर कुछ ही सेकंड में ऐसा रिजल्ट देता है जैसे किसी प्रोफेशनल फोटोग्राफर ने क्लिक किया हो। यहां आपके लिए पेश हैं 5 शानदार और क्रिएटिव AI प्रॉम्प्ट्स, जिनकी मदद से आप अपनी करवा चौथ की तस्वीरों को एक सिनेमैटिक फील दे सकती हैं, जैसे किसी बॉलीवुड मूवी का पोस्टर हो।

Nano Banana Trend: Gemini से करवाचौथ बनाइए बॉलीवुड-स्टाइल 4K पोर्ट्रेट

द क्लासिक मून साइटिंग

एक खूबसूरत 4K पोर्ट्रेट बनाइए जिसमें महिला (face match 100%) सजी-धजी छत पर खड़ी है। उसने लाल बनारसी साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहनी है, और छलनी से चांद देख रही है। थाली में जलते दीए और मिठाई का सुंदर दृश्य दिखाई दे।

Prompt: Create an ultra-realistic 4K portrait of a woman (face match 100%) standing on a decorated terrace at night. She's dressed in a red Banarasi saree with gold jewellry, looking at the full moon through a sieve. A glowing puja thali with diyas lights up the moment.

ए रोमांटिक मोमेंट

पति अपनी पत्नी (face match 100%) को पहला पानी पिला रहा है। पृष्ठभूमि में शहर की रोशनी धुंधली दिखाई दे रही है। माहौल प्यार और अपनापन से भरा है, जैसे किसी फिल्म का रोमांटिक सीन।

Prompt: Generate a heartwarming 4K cinematic photo of a husband offering his wife (face match 100%) her first sip of water. She's in a designer saree, and the background shows a softly blurred city skyline. The mood is intimate, romantic, and warm.

एलीगेंट सोलो पोर्ट्रेट

एक महिला (face match 100%) गहरे रंग की वेलवेट साड़ी में है। उसके हाथों में मेहंदी है और आसपास फूल व लाइट्स से सजा लिविंग रूम है। सॉफ्ट लाइटिंग उसके चेहरे और गहनों की चमक को उभार रही है।

Prompt: A stunning 4K solo portrait of a woman (face match 100%) in a heavily embroidered velvet saree. She's showcasing her intricate mehendi in a flower-and-light-filled living room. Soft lighting highlights every detail of her outfit and jewelry.

पूजा थाली क्लोज-अप

मेहंदी लगे हाथों (hand match 100%) में दीया, मिठाई और करवे से सजी पूजा थाली का क्लोज-अप दिखाइए। पीछे हल्का ब्लर बैकग्राउंड, ताकि थाली की सुंदरता उभरकर आए।

Prompt: Create a photorealistic close-up of mehendi-adorned hands (hand match 100%) holding a decorated puja thali with a diya, sweets, and a water pot. The softly blurred background emphasizes the festive charm.

गेटिंग रेडी ग्लैमर

एक महिला (face match 100%) साड़ी पहनकर आईने के सामने सिंदूर लगा रही है। उसने बड़े झुमके पहने हैं और कमरे में हल्की गर्म रोशनी है। ये पल उसके सजे-संवरे लुक को ग्लैमरस टच देता है।

Prompt: Generate a 4K portrait of a woman (face match 100%) applying sindoor in front of an ornate mirror. She's wearing a silk saree and statement jhumkas. The warm ambient lighting adds a touch of calm to this getting-ready moment.

AI का यह करवा चौथ फोटो ट्रेंड इस बार सोशल मीडिया पर छा सकता है। बस सही प्रॉम्प्ट्स और थोड़ी क्रिएटिविटी से आप बिना फोटोग्राफर के भी अपनी ड्रीम पोट्रेट बना सकती हैं। आखिर करवा चौथ सिर्फ व्रत नहीं, प्यार और परंपरा का त्योहार है और अब AI इसे और भी खूबसूरत बना सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
google-s-nano-banana-trend-karwa-chauth-ai-portrait-prompts-google-gemini-2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X