AI Saree ट्रेंड के बाद फिर छाया 'Gemini Nano Banana' का बुखार, वायरल हो रहे Persian Portraits
Google Banana Trend: गूगल का Gemini चैटबॉट हाल ही में एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वजह इसका नया फीचर Nano Banana Image Generation Tool है, जिसे कंपनी ने Gemini 2.5 Flash चैटबॉट में जोड़ा है। यह टूल यूजर्स को बेहद रियलस्टिक और कलात्मक AI इमेज बनाने की सुविधा देता है। खास बात यह है कि अब भारत में रेट्रो AI साड़ी इमेजेज के बाद एक और ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है।
हम Retro Persian-Inspired Portraits की बात कर रहे हैं, यानी पर्शियन आर्ट से प्रेरित खूबसूरत डिजिटल पोर्ट्रेट्स, जो काफी वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते है।

Google Gemini में नया क्या है?
Gemini का Nano Banana Tool यूज़र्स को ऐसा अनुभव देता है जैसे वे किसी प्रोफेशनल फोटो स्टूडियो में शूट करवा रहे हों। इसमें आप अपनी एक सामान्य तस्वीर अपलोड करते हैं और एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट (prompt) लिखकर उसे एक कलात्मक AI पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं। यह पोर्ट्रेट किसी भी थीम पर आधारित हो सकता है - जैसे कि पारंपरिक भारतीय लुक, विंटेज यूरोपीय आर्ट या अब ट्रेंड कर रहे रेट्रो पर्शियन पोर्ट्रेट्स।
Retro Persian AI Portraits क्यों हो रहे हैं वायरल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे Instagram, X (Twitter) और Threads पर पिछले कुछ हफ्तों में हजारों यूज़र्स ने अपने Persian-Style पोर्ट्रेट्स शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में प्राचीन ईरानी कला की झलक देखने को मिलती है, जिसमें नीले-सुनहरे रंगों की पेंटिंग्स, ज्योमेट्रिक डिजाइन, मोजेक पैटर्न, और फाइन आर्किटेक्चरल डिटेल्स होगी।
इस ट्रेंड की खासियत यह है कि इसमें चेहरे की असली पहचान बरकरार रहती है, लेकिन बाकी सब कुछ कपड़े, बैकग्राउंड, लाइटिंग को एक राजसी पर्शियन टच दिया जाता है। नतीजा ये कि तस्वीरें किसी ऐतिहासिक महल या मिनिएचर पेंटिंग जैसी लगती हैं।
कैसे बनाएं Persian-Inspired AI Portrait
अगर आप भी यह ट्रेंड ट्राय करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स हैं।
Gemini App इंस्टॉल करें: अपने स्मार्टफोन पर Google Gemini ऐप डाउनलोड करें या फिर Google AI Studio
वेबसाइट खोलें।
Nano Banana Image Option चुनें - Gemini चैट इंटरफेस में आपको इमेज बनाने का यह विकल्प दिखाई देगा।
Prompt लिखें: टेक्स्ट इनपुट बॉक्स में अपनी मनचाही डिटेल लिखें, जैसे - ancient Persian miniature style portrait with sapphire robe and mosaic background.

Reference इमेज अपलोड करें: '+' आइकन पर क्लिक करके अपनी फोटो जोड़ें जिसे आप ट्रांसफॉर्म करना चाहते हैं।
Generate करें: 'Run' या 'Ctrl + Enter' दबाएं, और कुछ ही सेकंड में Gemini आपकी फोटो को एक शानदार 4K AI पोर्ट्रेट में बदल देगा।
टॉप पर्शियन-इंस्पायर्ड प्रॉम्प्ट्स
Prompt 1:
4K portrait in sapphire-blue Persian robe, silver filigree work, and a nightingale resting on her hand; warm golden light and tiled mosaic background.
Prompt 2:
Crimson-red Iranian carpet-style dress, copper threadwork, Persian cat on hand, sunlight glow on face, historic archway background.
Prompt 3:
Turquoise gown with Persian calligraphy motifs, bronze detailing, falcon on hand, morning light and palace interior mosaic wall.
Prompt 4:
Amber-gold attire inspired by Persian domes, gemstone accents, rosefinch bird, twilight light from left, garden pavilion floor patterns.
Prompt 5:
Violet ensemble with platinum stitching, bird-motif beadwork, candlelight glow from below, traditional bathhouse mosaic backdrop.
इन प्रॉम्प्ट्स में हर डिटेल इस तरह से दी गई है कि आपकी फोटो एकदम सिनेमैटिक लुक में बदल जाए।
भारत में क्यों छा गया है यह Gemini ट्रेंड?
भारत में पहले "AI Saree Portraits" का ट्रेंड खूब चला, जिसमें यूज़र्स ने Gemini या Midjourney जैसे टूल्स से अपनी पारंपरिक लुक वाली AI तस्वीरें बनाईं। अब, रेट्रो पर्शियन पोर्ट्रेट्स उसी का एक अपग्रेडेड वर्जन हैं, जो royalty, art और heritage का खूबसूरत मेल दिखाते हैं।
कई भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स और फैशन इन्फ्लुएंसर्स इस ट्रेंड का इस्तेमाल अपने ब्रांड फोटोशूट्स या सोशल मीडिया प्रोफाइल्स के लिए कर रहे हैं।
Google Gemini का यह नया Nano Banana फीचर सिर्फ एक इमेज जनरेटर नहीं, बल्कि डिजिटल आर्ट की एक नई दिशा है। यह दिखाता है कि AI अब क्रिएटिविटी और कल्चर दोनों को जोड़ने का जरिया बन रहा है।
चाहे आप एक कंटेंट क्रिएटर हों, या बस कुछ नया ट्राय करना चाहते हों, Retro Persian AI Portraits आपको एक शाही और कलात्मक रूप में पेश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








