Google Gemini AI Image editing: कैजुअल फोटो को कैसे बनाएं प्रोफेशनल; चेक करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
आज के समय में स्मार्टफोन फोटोग्राफी हर किसी की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि ली गई तस्वीरें हमारी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतरतीं। ऐसे में एडिटिंग ऐप्स या फिल्टर्स का सहारा लिया जाता है, जो जरूरी नहीं कि हर बार प्रोफेशनल रिजल्ट दें।
Google Gemini का नया AI इमेज एडिटिंग फीचर इसी समस्या का हल है। इस फीचर की मदद से अब आप सिर्फ टेक्स्ट कमांड देकर अपनी तस्वीरों को बेहतर बना सकते हैं। आइए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड जानते हैं।

स्टेप 1: Google Gemini AI एडिटिंग फीचर
सबसे पहले अपने फोन में Google Photos ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें। इसके बाद वह तस्वीर चुनें जिसे आप एडिट करना चाहते हैं। एडिटिंग टूल्स में जाकर आपको "Help me edit" या इसी तरह का AI-सहायता प्राप्त विकल्प दिखाई देगा। इस पर टैप करने के बाद आपके सामने एक कन्वर्सेशनल इंटरफ़ेस खुलेगा, जहां आप टेक्स्ट कमांड टाइप कर सकते हैं।
स्टेप 2: कमांड की ताकत को समझें
यह AI बटन-क्लिक के बजाय डिस्क्रिप्टिव लैंग्वेज यानी डिटेल भाषा को समझकर काम करता है। जितनी स्पेसिफिक कमांड देंगे, उतना बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
उदाहरण के लिए केवल "make it better" लिखने के बजाय कहें इसे "कॉन्ट्रास्ट बढ़ाओ और सब्जेक्ट पर सॉफ्ट ग्लो जोड़ो।" जैसे कमांड दें।
स्टेप 3: प्रोफेशनल रिजल्ट के लिए खास प्रॉम्प्ट्स
Gemini AI में आप अलग-अलग स्टाइल और मूड के लिए टेक्स्ट कमांड्स दे सकते हैं।
प्रोफेशनल प्रोफाइल पिक्चर के लिए मेरी सेल्फी को फ्रेश और प्रोफेशनल प्रोफाइल फोटो में बदलो। लाइटिंग नैचुरल और सॉफ्ट हो, बैकग्राउंड ब्लर हो और मॉडर्न ऑफिस जैसा लगे। यहां हम कुछ कमांड बता रहे हैं। आप ये प्राम्प्ट दे सकते हैं। Transform my selfie into a fresh but professional image suitable for a social media profile. The lighting should be natural, flattering, and multidimensional. My head is slightly tilted so it doesn't look stiff and it should look like I'm in a modern, bright office with a blurred background
लाइटिंग और मूड बदलने के लिए
- फोटो में ड्रामैटिक, हाई-कॉंट्रास्ट लाइटिंग जोड़ो।
- कलर पैलेट को सिनेमैटिक और म्यूटेड कर दो।
- सब्जेक्ट की ब्राइटनेस हल्की बढ़ा दो।
बैकग्राउंड और फोकस के लिए
- बैकग्राउंड ब्लर कर दो ताकि सब्जेक्ट उभरे।
- पीछे मौजूद डिस्टर्ब करने वाले इंसान को हटा दो।
- सब्जेक्ट को आइसोलेट करो और ज्यादा हाइलाइट करो।
स्टाइल और आर्ट इफेक्ट्स के लिए
- फोटो को विंटेज फिल्म जैसा लुक दो।
- इस तस्वीर को पेंसिल स्केच में बदलो।
- सीन पर वॉटरकलर इफेक्ट डालो।
स्टेप 4: एडिट को रिफाइन और एडजस्ट करें
AI आपकी पहली कमांड के आधार पर एडिट देगा। लेकिन यहीं रुकना जरूरी नहीं। आप इसे आगे और सुधार सकते हैं।
उदाहरण के लिए अगर आपने कहा "cinematic look दो" तो उसके आप उसे डिटेल कमांड दे सकते हैं।
जैसे शैडोज को और गहरा करो, कलर सैचुरेशन थोड़ा बढ़ाओ और AI हर नई कमांड को पहले वाले एडिट के ऊपर अप्लाई करेगा।
स्टेप 5: फाइनल फोटो सेव करें
जब आपको रिज़ल्ट पसंद आ जाए, तो एडिटेड फोटो को सेव कर लें। Google Gemini आपको ओरिजिनल और एडिटेड दोनों वर्ज़न संभालने का विकल्प देता है। अगर ज़रूरत लगे तो आप हमेशा ओरिजिनल पर वापस जा सकते हैं।
Google Gemini का यह AI इमेज एडिटिंग फीचर स्मार्टफोन फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। अब केवल फिल्टर्स पर निर्भर रहने की ज़रूरत नहीं है। चाहे प्रोफेशनल प्रोफ़ाइल पिक्चर बनानी हो, बैकग्राउंड हटाना हो या आर्ट इफेक्ट डालना हो - सब कुछ अब सिर्फ़ एक टेक्स्ट कमांड से संभव है।


Click it and Unblock the Notifications








