Home
Artificial intelligence

Meta का नया AI मॉडल ‘Avocado'; Google Gemini और ChatGPT के लिए बढ़ी मुश्किलें?

AI की रेस में 2025-26 एक ऐसा दौर बन गया है जहां हर टेक दिग्गज अपने-अपने सुपर एडवांस्ड मॉडल तैयार करने में लगा है। फिलहाल, Google ने Gemini Ultra 3.5 के साथ बाजार में स्पष्ट बढ़त बना ली है, जबकि ChatGPT अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

इसी बीच Meta के CEO मार्क ज़ुकेरबर्ग भी अब इस रेस में बड़े कदम के साथ उतरने की तैयारी कर रहे हैं। कंपनी का अगला बड़ा AI मॉडल कोडनेम Avocado 2026 में गेम बदलने वाला माना जा रहा है।

Meta का नया AI मॉडल ‘Avocado

ज़ुकेरबर्ग की सबसे बड़ी तैयारी

2025 में मार्क ज़ुकेरबर्ग की आक्रामक हायरिंग और प्रतिभाओं को दूसरी कंपनियों से "पुचिंग" में दिलचस्पी ने वैश्विक सुर्खियां बटोरी थीं। इन्हीं इंजीनियर्स और रिसर्चर्स की टीम अब Meta Superintelligence Labs (MSL) में काम कर रही है, जहां अगले-स्तर के AI मॉडल की नींव रखी जा रही है।

ज़ुकेरबर्ग कई बार कह चुके हैं कि आने वाले Llama-आधारित मॉडल सिर्फ बेहतर ही नहीं होंगे, बल्कि "इंडस्ट्री के सबसे एडवांस्ड AI मॉडल" बनने की क्षमता रखते हैं। उनका कहना है कि नई पीढ़ी के मॉडल ऐसी AI क्षमताएँ लाएंगे जिन्हें हर व्यक्ति आसानी से इस्तेमाल कर सकेगा।

Meta Avocado: क्या है यह नया AI मॉडल?

हालांकि Meta ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि कंपनी एक नए मॉडल पर बहुत तेजी से काम कर रही है, जिसे Avocado कोडनेम दिया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस मॉडल का ग्लोबल लॉन्च 2026 की पहली तिमाही में हो सकता है। यह Meta के सबसे बड़े और शक्तिशाली AI मॉडलों में से एक होगा। मॉडल अभी "मल्टी-फेज ट्रेनिंग" और कई कठिन टेस्टिंग साइकिल्स से गुजर रहा है।

Meta का उद्देश्य साफ है, Google और OpenAI के सुपर AI मॉडलों को सीधी टक्कर देना। कंपनी के प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है कि ट्रेनिंग प्लान के अनुसार चल रही है और टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बयान से साफ है कि Meta अपनी AI रणनीति पर बेहद आत्मविश्वास दिखा रहा है।

ChatGPT, Google Gemini के लिए खतरे की घंटी?

AI जगत में Meta को हमेशा एक आक्रामक और मजबूत प्रतियोगी माना गया है। Facebook और Instagram से लेकर Threads और WhatsApp तक Meta की पारिस्थितिकी पहले से ही अरबों यूजर्स तक फैली है। ऐसे में Avocado जैसे हाई-एंड AI मॉडल का आगमन इन कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

ChatGPT के लिए नई मुसीबत

OpenAI पहले ही काफी दबाव में है, Google Gemini की सफलता विभिन्न AI मॉडल डेवलपर्स से प्रतिस्पर्धा और अब Meta के Avocado का आगमन इन सब से ऐसा लगता है कि ChatGPT के लिए "Code Red" स्थिति आने वाले समय में और लंबी खिंच सकती है।

Google Gemini पर भी पड़ सकता है असर

Google ने हाल ही में AI मार्केट में मजबूत पकड़ बनाई है, लेकिन Meta का फायदा यह है कि उसके पास सोशल मीडिया का विशाल यूजर बेस, रियल-टाइम डेटा, कई प्लेटफॉर्म पर डीप इंटीग्रेशन का मौका है।

VR/AR और Meta Quest जैसी तकनीकें

यह सब मिलकर Avocado को एक मल्टी-प्लेटफॉर्म, मल्टी-एक्सपीरियंस AI बना सकते हैं-जिसमें Google को भी चुनौती मिलेगी।

2026: AI युद्ध का सबसे बड़ा साल?

Meta का Avocado मॉडल 2026 में लॉन्च होता है या उससे पहले जो भी हो, इतना तय है कि आने वाला साल AI दुनिया में सबसे ज़्यादा प्रतिस्पर्धी होगा।

Google, OpenAI और Meta तीनों एक-दूसरे पर भारी पड़ने की कोशिश करेंगे। और इसका सीधा फायदा दुनिया भर के यूजर्स और डेवलपर्स को मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta’s Upcoming ‘Avocado’ AI Model Set to Challenge Google Gemini and ChatGPT in 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X