Home
Artificial intelligence

ChatGPT 5: OpenAI का बड़ा धमाका! लॉन्च होने वाला है सबसे तेज AI चैटबॉट

OpenAI एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में बड़ा धमाका करने को तैयार है। साल 2022 में जिसने ChatGPT को पहली बार इस्तेमाल किया था, वो जानता है कि इसने कैसे पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। अब उसी तकनीक की अगली कड़ी ChatGPT 5 आज लॉन्च होने जा रहा है।

इसे AI की दुनिया में अब तक का सबसे पावरफुल और तेज चैटबॉट माना जा रहा है। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...

ChatGPT 5: OpenAI का बड़ा धमाका!

ChatGPT 5 में क्या होगा खास?

OpenAI के GPT-5 को कुछ शुरुआती टेस्टर्स ने इस्तेमाल किया है और उनका कहना है कि ये मॉडल कोडिंग, साइंस और मैथ्स जैसे जटिल कामों को बड़ी ही तेजी और समझदारी से हल कर सकता है। हालांकि, उनका ये भी कहना है कि GPT-4 से GPT-5 तक का जो अपग्रेड है, वो उतना बड़ा नहीं है जितना GPT-3 से GPT-4 तक था।

GPT-4 ने पहले ही बहुत ऊंचे मानक तय कर दिए थे- जैसे कि बार एग्जाम में टॉप 10% में पास होना, जो पहले किसी AI के लिए संभव नहीं था। अब GPT-5 उससे भी एक कदम आगे जाने वाला है।

ChatGPT 5 में नया क्या है?

GPT-5 केवल एक बड़ा मॉडल ही नहीं है, बल्कि इसमें टेस्ट-टाइम कंप्यूट नाम की एक नई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका मतलब है कि जब यूजर कोई जटिल सवाल पूछेगा- जैसे कि गणित के बड़े सवाल या लॉजिक से जुड़ी कोई चुनौती तो मॉडल अतिरिक्त कंप्यूटिंग पावर का इस्तेमाल करेगा ताकि सटीक और इंसान-जैसे जवाब दिए जा सकें।

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने पहले ही कह दिया है कि GPT-5 में कंपनी ने बड़ी सोच के साथ इनोवेशन किया है, जिससे यह सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फुली ऑटोमेटेड टास्क एक्जीक्यूशन यानी अपने आप कामों को करने वाली AI एप्लिकेशन का रास्ता खोलेगा।

रिलीज डेट और मार्केट का इंतजार

ChatGPT-5 आज लॉन्च होने जा रहा है। OpenAI के Applied Research हेड बॉरिस पॉवर ने हाल ही में एक्स पर पोस्ट कर कहा- GPT-5 को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X