OpenAI का Sora 2 हुआ और भी पावरफुल; जानिए क्या है खास अपडेट
AI वीडियो जनरेशन की दुनिया में हलचल मचाने वाला OpenAI का Sora 2 अब एक और बड़ा अपडेट लेकर आया है और इस बार फोकस "यूजर कंट्रोल" पर है। अब यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि उनका चेहरा, यानी उनका AI Cameo, किस तरह के वीडियो में दिखाई दे और कहां नहीं।
यह कदम OpenAI के लिए एक बड़ा नैतिक और टेक्नोलॉजिकल सुधार माना जा रहा है, जो भविष्य में डीपफेक और मिसयूज के बढ़ते खतरे को कम कर सकता है।

Cameo पर यूजर को मिलेगा पूरा कंट्रोल
Sora 2 में अब यूजर्स को Edit Cameo Settings नाम का नया सेक्शन मिलेगा। यहां जाकर वे अपने Cameo यानी चेहरे के इस्तेमाल से जुड़ी पॉलिसीज़ सेट कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए कोई यूजर यह तय कर सकता है कि उसका चेहरा राजनीतिक कंटेंट में इस्तेमाल न हो। या किसी भी तरह के आपत्तिजनक शब्दों या संवेदनशील संदर्भों वाले वीडियो में उनका Cameo शामिल न किया जाए।
इस फीचर की घोषणा OpenAI के Head of Sora, बिल पीबल्स (Bill Peebles) ने X (Twitter) पर की। उनका कहना है कि यह अपडेट यूज़र्स को क्रिएटिव फ्रीडम के साथ एथिकल कंट्रोल देगा। यानी अब यूज़र्स सिर्फ AI का हिस्सा नहीं रहेंगे, बल्कि उसके नियम तय करने वाले भी बनेंगे।
अब हर वीडियो पर रहेगा क्लियर वॉटरमार्क
OpenAI ने इस अपडेट के साथ एक और अहम बदलाव किया है, अब हर Sora 2 वीडियो पर एक नया, ज्यादा विजिबल वॉटरमार्क होगा। इसका मकसद है यह स्पष्ट करना कि कौन-सा वीडियो AI जनरेटेड है और कौन नहीं। इस कदम से डीपफेक कंटेंट की पहचान आसान होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
सुरक्षा और मॉडरेशन सिस्टम में सुधार
Sora 2 के बैकएंड में भी बड़े स्तर पर अपडेट्स किए जा रहे हैं। कंपनी अब एक नए सेफ्टी इंजन पर काम कर रही है जो संभावित मिसयूज़ (जैसे किसी का चेहरा बिना अनुमति इस्तेमाल करना) को बेहतर तरीके से पकड़ सकेगा। OpenAI का दावा है कि यह नया मॉडरेशन सिस्टम "फॉल्स नेगेटिव्स" यानी गलत तरीके से पास किए गए हानिकारक कंटेंट को कम करेगा।
अकाउंट डिलीट करने की नई सुविधा
कई यूजर्स लंबे समय से मांग कर रहे थे कि वे Sora अकाउंट को अलग से डिलीट कर सकें, बिना अपने ChatGPT अकाउंट को हटाए। अब यह सुविधा भी Sora 2 में जोड़ दी गई है। इससे यूज़र्स को अपने डेटा और प्राइवेसी पर और नियंत्रण मिलेगा।
सिक्योर क्रिएटिव इकोसिस्टम
पीबल्स ने यह भी इशारा दिया कि OpenAI जल्द ही Fictional Characters यानी काल्पनिक किरदारों को भी Cameo में जोड़ सकता है। मतलब, भविष्य में आप किसी वीडियो में अपने साथ शेरलॉक होम्स या हैरी पॉटर को भी देख सकते हैं!
Sora 2 के इन नए अपडेट्स से साफ है कि OpenAI अब AI वीडियो क्रिएशन को सिर्फ रचनात्मक नहीं, बल्कि जिम्मेदार बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
जहां पहले AI Cameos का दुरुपयोग चिंता का विषय था, वहीं अब यह अपडेट्स यूज़र्स को वह शक्ति दे रहे हैं जिससे वे खुद अपने डिजिटल अस्तित्व की सीमाएं तय कर सकें। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Sora 2 सच में "AI Ethics" का नया चेहरा बन पाएगा या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








