दिल्ली में जल्द खुलेगा OpenAI का पहला इंडिया ऑफिस, जानें ChatGPT यूजर्स को क्या होगा फायदा
भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विस्तार अब एक नए मुकाम पर पहुंचने वाला है। ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI ने ऐलान किया है कि वह इस साल के अंत तक भारत में अपना पहला दफ्तर खोलेगी। यह ऑफिस नई दिल्ली में स्थापित होगा, जिससे भारतीय बाजार में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी।

क्यों है भारत OpenAI के लिए अहम?
भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार माना जाता है, जहां करीब 1 अरब से ज्यादा लोग इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। ChatGPT और अन्य AI टूल्स के लिए यह सबसे उपयुक्त जगह है। यही वजह है कि OpenAI भारत को अपना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट मानती है।
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत में पहला ऑफिस खोलना और लोकल टीम बनाना हमारे लिए एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य है कि हम भारत के लिए AI बनाएँ और भारत के साथ मिलकर बनाएं।
माइक्रोसॉफ्ट का साथ और स्थानीय टीम
OpenAI को Microsoft का मजबूत बैकअप हासिल है। कंपनी ने भारत में पहले ही अपना लीगल एंटिटी रजिस्टर कर लिया है और अब एक लोकल टीम बनाने की दिशा में भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस कदम से न सिर्फ AI सेक्टर में रोजगार बढ़ेगा बल्कि भारतीय डेवलपर्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर भी मिलेगा।
भारत के लिए सस्ता प्लान
OpenAI ने हाल ही में भारतीय यूज़र्स के लिए अपना सबसे किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान सिर्फ $4.60 (करीब ₹380) प्रति माह में उपलब्ध है। इसका मकसद है कि अधिक से अधिक भारतीय यूज़र्स ChatGPT जैसे एडवांस्ड टूल्स का उपयोग कर सकें।
क्या होगा फायदा?
नई दिल्ली में ऑफिस खुलने से भारतीय यूजर्स को ज्यादा लोकलाइज्ड सपोर्ट मिलेगा। साथ ही AI रिसर्च और डेवलपमेंट में भारत की भूमिका और मजबूत होगी और स्टार्टअप्स और डेवलपर्स को AI इकोसिस्टम में नए अवसर मिलेंगे।
OpenAI का भारत में ऑफिस खोलना इस बात का संकेत है कि AI का भविष्य भारत के बिना अधूरा है। जहां एक ओर यह कदम भारतीय यूज़र्स को एडवांस टेक्नोलॉजी से जोड़ने में मदद करेगा, वहीं दूसरी ओर यह देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम और डेवलपर्स के लिए भी एक नया अध्याय साबित होगा।


Click it and Unblock the Notifications








