Home
Artificial intelligence

2025 में कौन-सा AI टूल बनाएगा सबसे परफेक्ट रिज्यूमे? जानिए टॉप 5 स्मार्ट ऑप्शन

आज के डिजिटल दौर में एक परफेक्ट रिज़्यूमे तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन अब AI (Artificial Intelligence) की मदद से आप कुछ ही मिनटों में ऐसा रिज़्यूमे बना सकते हैं जो न केवल प्रोफेशनल दिखे बल्कि रिक्रूटर्स के लिए भी इंप्रेसिव हो।

अगर आप फ्री या कम-कीमत वाले टूल ढूंढ रहे हैं, तो 2025 में ये पांच AI टूल्स आपके करियर की दिशा बदल सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

2025 में कौन-सा AI टूल बनाएगा सबसे परफेक्ट रिज्यूमे?

ChatGPT सेकंडों में बनाएं परफेक्ट रिज्यूमे

OpenAI का ChatGPT अब भारत में अपने "ChatGPT Go Plan" के तहत एक साल तक फ्री उपलब्ध है। बस आपको लिखना होगा "Make a resume for a marketing manager with 5 years of experience" और कुछ ही सेकंड में आपको एक प्रोफेशनल रिज्यूमे टेक्स्ट मिलेगा। यह आपके अनुभव, स्किल और प्रोफाइल के अनुसार बुलेट पॉइंट्स तैयार करता है।

आप इसे अपने स्टाइल या कंपनी की जॉब डिस्क्रिप्शन के अनुसार कस्टमाइज भी कर सकते हैं। बता दें कि ChatGPT ATS-friendly रिज़्यूमे तैयार करता है जो रिक्रूटर्स के सॉफ्टवेयर से आसानी से पास हो जाता है।

Google Gemini रिज्यूमे जो दिखे सबसे अलग

  • Google Gemini, जो अब Google Workspace के साथ इंटीग्रेटेड है, आपके लिए एक tailor-made रिज़्यूमे तैयार करता है।
  • यह आपके जॉब रोल जैसे टेक्निकल, क्रिएटिव या कॉर्पोरेट के हिसाब से रिज़्यूमे का टोन सेट करता है।
  • Grammar और clarity पर खास ध्यान देता है ताकि आपका रिज़्यूमे बिना किसी गलती के दिखे।
  • Gemini आपके रिज़्यूमे का छोटा सा Summary Section भी तैयार करता है जो HR के लिए सबसे पहले पढ़ने लायक होता है।

Meta AI - WhatsApp पर भी बनेगा रिज्यूमे

Meta AI अब WhatsApp, Instagram और Facebook जैसे ऐप्स में इंटीग्रेट है। आप इसे सीधे WhatsApp चैट में लिख सकते हैं। Write a resume for a journalist with 6 years of experience in tech media और Meta AI आपको बातचीत के तरीके में पूरा रिज्यूमे तैयार कर देगा।

यह आपके स्किल्स और अनुभव को हाइलाइट करता है। आपकी भाषा को अधिक प्रोफेशनल और सटीक बनाता है। खास बात यह है कि उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें बिना किसी जटिल वेबसाइट के जल्दी रिज़्यूमे चाहिए।

Microsoft Co-pilot

  • Microsoft Co-pilot, जो अब Microsoft Word और Outlook में बिल्ट-इन है, आपको रिज्यूमे बनाते समय लाइव सुझाव देता है।
  • यह आपकी प्रोफाइल को स्कैन कर के "action verbs" और सही keywords शामिल करता है।
  • Co-pilot आपकी ATS स्कोर (Applicant Tracking System Compatibility) को बढ़ाने में मदद करता है।
  • Word के भीतर ही टेम्पलेट्स के जरिए फॉर्मैटिंग और डिजाइन को एडिट करना आसान बनाता है।
  • कोई बाहरी टूल यूज किए बिना, सिर्फ Word में ही पूरी तरह पेशेवर रिज़्यूमे तैयार करें।

Grok AI - X (Twitter)

Elon Musk का Grok AI, जो अब X (Twitter) प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट है, अपने क्विक रिस्पॉन्स और प्रोफेशनल टोन के लिए जाना जाता है।

  • यह रिज़्यूमे का क्लीन लेआउट तैयार करता है।
  • Language refinement और "Professional Summary" ऑटो-जेनरेट करता है।
  • Freelancers और creators के लिए यह एक आसान और तुरंत जवाब देने वाला टूल है।

कौन सा AI टूल है आपके लिए बेस्ट?

  1. Microsoft Co-pilot- अगर आप कॉर्पोरेट रिज़्यूमे बनाना चाहते हैं।
  2. ChatGPT या Gemini- अगर आप कस्टमाइजेशन और लचीलापन चाहते हैं ।
  3. Meta AI या Grok AI- अगर आप मोबाइल यूजर हैं।

2025 में रिज़्यूमे बनाना अब कोई मुश्किल नहीं। इन AI टूल्स की मदद से आप बिना किसी डिजाइनर या टेम्पलेट की झंझट के एक ऐसा डॉक्यूमेंट बना सकते हैं जो आपके अगले इंटरव्यू के दरवाजे खोल दे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X