Home
Camera

एक्‍शन कैमरा खरीदने से पहले ध्‍यान में रखें ये बाते

By Roith

बजार में जब एक्‍शन कैमरा आए थे तो इन्‍हें बस एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए बनाया गया था लेकिन अब हर तरह के क्षेत्र में प्रयोग किए जा रहे हैं। फोन की तरह हर बजट के एक्‍शन कैमरा आपको मिल जाएंगे, डीजेआई, इंस्‍टा 360 के अलावा कई दूसरे एक्‍शन कैमरा पूरी दुनिया में पसंद किए जाते हैं। आपका बजट चाहे जो भी हो हम आपको कुछ ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिन्‍हें ध्‍यान में रखकर अगर आप एक्‍शन कैमरा खरीदेंगे तो पछताना नहीं पड़ेगा।

एक्‍शन कैमरा खरीदने से पहले ध्‍यान में रखें ये बाते

एक्शन कैमरा खरीदने से पहले इन 10 बातों को ध्यान में रखना चाहिए

1. रिज़ॉल्यूशन और फ्रेम रेट

कोई भी एक्‍शन कैमरा खरीद रहे हों कम से कम 4K रिज़ॉल्यूशन और 60 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) की रिकॉर्डिंग कैपेसिटी उसमें होनी चाहिए ताकि उच्च गुणवत्ता वाला स्मूथ वीडियो कैप्चर हो सके।

2. इमेज स्टेबलाइजेशन

एक्शन कैमरों में प्रभावी इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर होना चाहिए, अक्‍सर एक्‍शन कैमरा से शूट होने वाले वीडियो ऐसे माहौल में रिकार्ड किए जाते हैं जहां पर वीडियो फुटेज स्‍मूद आने की संभावना कम ही होती है। स्टेबलाइजेशन चाहे वह ऑप्टिकल हो या इलेक्ट्रॉनिक होना बहुत जरूरी है।

3. वॉटरप्रूफ रेटिंग

अगर आप कैमरा को वाटर स्पोर्ट्स या अंडरवाटर जैसी एक्‍टिविटी के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसमें वॉटरप्रूफ रेटिंग (जैसे IP68, IP67) होनी चाहिए ताकि पानी के अंदर और बारिश में भी कैमरा का प्रयोग किया जा सके।

4. बैटरी लाइफ

एक्‍शन कैमरा लेने से पहले उसकी बैटरी लाइफ और कैपेसिटी यानी mah पर एक नज़र जरूर डाल लें। अगर आप लंबी रिकॉर्डिंग सेशन या ट्रिप वगैरह शूट करने के लिए एक्‍शन कैमरा ले रहे हैं तो स्पेयर बैटरियां भी साथ में खरीदें।

5. माउंटिंग ऑप्‍शन

बाइकर है या फिर पैरा ग्‍लाइडिंग जैसी एक्‍टीविटी करने के लिए एक्‍शन कैमरा ले रहे हैं तो उसके लिए पर्याप्‍त माउंटिंग के ऑप्‍शन भी देख लें ताकि उन्‍हें हेलमेट, बाइक या सर्फबोर्ड में लगा कर वीडियो शूट कर सकें।

6. फील्ड ऑफ व्यू

जब भी कैमरा लेने जाएं हमेशा एडजस्टेबल फील्ड ऑफ व्यू (FOV) सेटिंग्स वाला कैमरा ढूंढें, जिससे अपनी जरूरत के हिसाब से वाइड-एंगल या नैरो पर्सपेक्टिव कैप्चर किया जा सके।

7. ऑडियो क्वालिटी

ऑडियो रिकॉर्डिंग किसी भी कैमरे में उतनी ही अच्‍छी होनी चाहिए जितनी उसकी वीडियो क्‍वालिटी हो, इसके लिए ये चेक कर लें कैमरे की माइक परफार्मेंस कैसी है, उसमें एक्‍सटर्नल माइक लग सकता है या नहीं।

8. कनेक्टिविटी और रिमोट कंट्रोल

कैमरे से पीसी या फिर मोबाइल में फाइल ट्रांसफर, कैमरा कंट्रोल और लाइव प्रीव्‍यू करने के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ या रिमोट कंट्रोल ऑप्‍शन वाला कैमरा ढूंढें।

9. मजबूती और रगेडनेस

एक्शन कैमरों को ठंडे और गर्म वातावरण को सहन करने के लिए बनाया जाता है साथ ही साधारण कैमरो के मुकाबले ये काफी मजबूत भी होते हैं इसलिए कैमरा लेते समय इस बात का ध्‍यान रखे आप जो कैमरा ले रहे है उसे किस तरह के वातावरण में यूज़ करकें।

10. ब्रांड रेप्युटेशन

एक्‍शन कैमर लेते समय बजट का ध्‍यान रखें लेकिन ब्रांड रेप्युटेशन को भी नज़र अंदाज न करें। ऑनलाइन कैमरे का रिव्‍यू पढ़े, उससे जुड़ी जो समस्‍याए लोगों को आ रही है उसके बारे में जाने और साथ ही सर्विस से जुड़ी बाते भी जान लें।

अगर एक्‍शन कैमरा लेते समय इन सभी बातों को ध्‍यान में रखेंगे तो आप सही मॉडल और अपने बजट के हिसाब कैमरा सलेक्‍ट कर सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Evaluate resolution, stabilization, waterproof rating, battery life, mounting options, field of view, audio quality, connectivity, durability, and brand reputation when choosing an action camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X