चेहरा नहीं, चाल पकड़ने वाला कैमरा!, चोरों के लिए नई मुसीबत बनेगा Apple का सिक्योरिटी कैमरा
Apple कंपनी हमेशा ही अपने प्रोडक्ट्स में कुछ नया और हटकर करने के लिए जाने जाती है। Apple iPhone की लोकप्रियता से तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन अब कंपनी ऐसा डिवाइस लेकर आने की प्लानिंग कर रही है, जो आपके घर की निगरानी करने के लिए बेस्ट से भी बेस्ट ऑप्शन होगा।
दरअसल, कंपनी एक नया सुरक्षा कैमरा बनाने की योजना बना रही है, जो कि बेहद ही स्मार्ट होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, ये सिक्योरिटी कैमरा सिर्फ आपके चेहरे से ही नहीं, बल्कि आपके शरीर के आकार और आपके कपड़ों से भी व्यक्ति की पहचान करने में सक्षम होगा।

कंपनी ने किया पेटेंट फाइल
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सिक्योरिटी कैमरे का पेटेंट अमेरिका में फाइल हो चुका है। बता दें कि एप्पल कंपनी के पास पहले से ही फेस पहचानने वाली टेक्नोलॉजी है, जो कि आइफोन्स में यूज होती है। लेकिन अब कंपनी की प्लानिंग इस टेक्नोलॉजी को अपडेट करने की है। इसके बाद नया कैमरा सिर्फ फेस पहचानने तक की सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ये लोगों के शरीर के आकार, कंपड़ों के रंग और उनकी विशेषताओं के आधार पर पहचान करेगा।
यानी की इस तकनीक के आने के बाद चोरों का बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होगा। जो लोग अपना फेस ढंककर काम को अंजाम देते हैं, उन्हें भी ये कैमरा बड़ी आसानी से पहचाने लेगा। सरल शब्दों में समझे तो ये एडवांस सिक्योरिटी कैमरा अज्ञात लोगों की पहचान करने में सक्षम होगा।
इस नए सिक्योरिटी कैमरा से क्या होंगे फायदे?
ये स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा लगातार आपके घर के पास आने वाले लोगों की इमेज कैप्चर कर उन्हें स्टोर करेगा। इन पिक्चर्स को समझने के लिए कैमरा में खास टेक्नोलॉजी फिट की जाएगी, जिसकी वजह से ये आसानी से तस्वीरों को समझ सकेगा। साथ ही ये तकनीक लोगों के शरीर के आकार और कपड़ों के स्टाइल की भी पहचान करेगी।
अगर आपके घर के आस-पास कोई संदिग्ध या अज्ञात व्यक्ति घूम रहा होगा, तो ऐसे में आपका फोन, ipad या Apple TV (जिससे आपने अपने कैमरा को कनेक्ट किया है) बजना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद आप कैमरे की लाइव वीडियो देख सकते हैं और पता कर सकते हैं कि सच में वह व्यक्ति आपकी पहचान का या फिर कोई फ्रॉड।
आज कल के चोर काफी एडवांस हो चुके हैं, ऐसे में ये सिक्योरिटी कैमरा यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चेहरा और शरीर के आकार की पहचान करने की यह तकनीक सुरक्षा को एक नई दिशा दे सकती है। ये कैमरा कब तक मार्केट में कदम रखेगा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर को जानने के बाद यूजर्स को इस कैमरा का आने का इंतजार जरूर हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








