ऐसे रिकॉर्ड करें PC और लैपटॉप की स्क्रीन
आज के इस आधुनिक दौर में ज्यादातर लोग पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करना पसंद करते हैं। ऑफिस हो या घर, बच्चों के लिए स्कूल, कॉलेज हो या घर, हर जगह ज्यादातर सभी काम कंप्यूटर पर भी होता है।
ऐसे में कई बार हमें कंप्यूटर स्क्रीन पर चल रही फिल्म यानि ऑडियो-वीडियो को रिकॉर्ड करने की जरूरत पड़ती है।
हम अपने इस आर्टिक्ल में आपको उन सोफ्टवेयर के बारे में बताएंगे जिससे आप आसानी से अच्छी क्वालिटी में अपने कंप्यूटर की फिल्म रिकॉर्ड कर सकते हैं।

1. Apowersoft Free Online Screen Recorder
अगर आप किसी इंट्रोडक्सन, प्रोग्रामिंग, एक्जीबिशन और इंस्ट्रक्शनल एक्सरसाइज को रिकॉर्ड करना चाह रहे हैं तो एपॉवरसोफ्ट फ्री ऑनलाइन स्क्रीन रिकॉर्डर को जरूर ट्राई करें। यह एक प्रोग्राम आधारित उपकरण है, इसे किसी मनोरंजन के लिए नहीं बनाया गया है। इसका उपयोग काफी लोग अपने खास प्रोजेक्ट के लिए करते हैं। इससे आप पूरी स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसको इस्तेमाल करना भी बड़ा आसान है। आप यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम कहीं से भी कोई फाइल्स को रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसकी आवाज भी काफी साफ और मधुर सुनाई देगी
2. Xsplit Broadcaster
एक्सप्लिट ब्रॉडकास्टर भी एक बढ़िया रिकॉर्डिंग सोफ्टवेयर सिस्टम है। इस सिस्टम के जरिए आप दो तरीको में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। पहला ब्रॉडकास्टर और दूसरा गेमकास्टर। दोनों के सामान्य तौर-तरीके एक ही हैं लेकिल गेमकास्टर गेम के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। वहीं ब्रॉडकास्टर को बाकी अन्य जरूरी कामों के लिए डिजाइन किया गया है। यह फ्री स्क्रीन रिकॉर्डर किसी भी स्रोत से प्रवेश कर साउंड और पिकचर्स को रिकॉर्ड कर सकता है, जिसमें आपकी स्क्रीन, वीडियो कार्ड, वेबकैम, मीडिया दस्तावेज़ या कोई भी विशेष कार्यक्रम शामिल हो। इसकी सेटिंग करने के बाद यह ऑटोमेटिक काम करता है। आप कुछ भी करेंगे, सुनेंगे या देखेंगे तो यह उसकी फिल्म रिकॉर्ड कर लेगा। इसकी खास बात यह है कि ये यूट्यूब लाइफ, फेसबुक लाइव आदि के वक्त भी स्क्रीन रिकॉर्ड सक सकता है।
3. TinyTake
ऊपर की दो सोफ्टवेयर्स की तरह ही टिनीटेक भी एक स्क्रीन रिकॉर्डर सोफ्टवेयर हैं। यह भी एक फ्री स्क्रीन रिकॉर्डर है। जो किसी क्षेत्र की और हर तरह के इनपुट से ऑडियो-वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसकी शुरुआत करने के लिए इसे इंस्टॉल करने के बाद कैच (catch) पर क्लिक करें और फिर कंट्रोल+आर (ctrl+R) दबाएं। इसके बाद अपने कंप्यूटर में चल रही सभी तरह की फिल्म को रिकॉर्ड कर सकते हैं।
4. FlashBack Express
फ्लैसबैक एक्सप्रेस भी एक बढ़िया स्क्रीन रिकॉर्डिंग सिस्टम है। इसके जरिए भी आप अपने कंप्यूटर के पूरे स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते है। इससे भी आप अपने किसी भी वेबकैम से किसी भी तरह की फिल्म, डॉक्यूमेंट्री रिकॉर्ड कर सकते हैं। आप अपने पूरे स्क्रीन को रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसकी सभी ऑडियो और वीडियो की बिल्कुल साफ रिकॉर्डिंग होगी। फ्लैशबैक एक्सप्रेस में एक शानदार सिस्टम है कि इससे रिकॉर्ड करने वाली चीज को आप रिकॉर्ड करने के बाद एडिट भी कर सकते हैं। इसके जरिए रिकॉर्ड होने वाली फिल्म सीधे एक एडिटॉरियल मैनेजर में जाती हैं जहां आप इसे अपने हिसाब से काट-छांट कर एक फ्रेस वीडियो बना सकते हैं। जिसके बाद इसे आप अपने डेक्सटॉप या कहीं भी सेव कर सकते हैं।
5. OBS Studio
ओबीएस स्टूडियो भी एक बड़ा ही मजेदार स्क्रीन रिकॉर्डर है। इसके जरिए भी आप अपने स्क्रीन की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके सिस्टम को सेट करने में थोड़ी परेशानी आती है। इसका सिस्टम ऊपर के सोफ्टवेयर्स की तरह आसान नहीं है लेकिन इसका उपयोग भी गेमर्स ही करते हैं। ओबीएस स्टूडियो को खासतौर पर गेम खेलने वालो के लिए ही बनाया गया है। वो इसका बखूबी इस्तेमाल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








