SSC CGL की तैयारी कर रहे हैं तो फोन में जरूर इंस्टॉल करें ये बेस्ट एप्स
आज हम SSC CGL परीक्षा के बारे में बात करेगे , जो स्टूडेंट्स SSC CGL 2018 की परीक्षा देना चाहते है उन सबके के लिए यहाँ पर पूरी जानकारी उपलब्ध है सबसे पहले हम इस परीक्षा के पैटर्न को समझने का प्रयास करेंगे। भारत का कर्मचारी चयन आयोग चार चरणों में SSC CGL 2018 की परीक्षा आयोजित करेगा।

SSC की तैयारी कैसे करें
टियर-1,टियर-2,टियर-3 और टियर-4 परीक्षा। टियर-1 और टियर-2 परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी तथा टियर-3 एक पेन और पेपर आधारित परीक्षा होगी और टियर-4 एक कंप्यूटर स्किल टेस्ट होगा।अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि SSC CGL टियर-1 और टियर-2 परीक्षा के लिए स्कोर नार्मलाईस्ड किया जाएगा। नार्मलाईस्ड स्कोर SSC द्वारा तय किया जाएगा और इसे SSC CGL 2018 परीक्षा के आगे के दौर (टियर-3 और टियर-4) के लिए कैंडीडिडेट्स चुनने के लिए अंतिम माना जाएगा।
SSC CGL टियर-1 परीक्षा पैटर्न
SSC CGL टियर-1 का आयोजन 25 जुलाई से 20 अगस्त 2018 तक किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी जिसमें 4 सेक्शन होंगे जिसके हर सेक्शन में 25 प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और परीक्षा को पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी है और कोई सेक्शनल कट ऑफ नहीं है। यदि कोई प्रश्न उम्मीदवार द्वारा खाली छोड़ा जाता है तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
SSC CGL टियर-1 परीक्षा में पूछे गए सेक्शन हैं:
• General Intelligence & Reasoning
• General Awareness
• Quantitative Aptitude
• English Comprehension
SSC CGL टियर-2 परीक्षा पैटर्न
SSC CGL टियर-2 का आयोजन 27 नवंबर 2018 से 30 नवंबर 2018 तक किया जाएगा। यह परीक्षा 4 सेक्शन में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सेक्शन में 100 प्रश्नों होंगे सिर्फ इंलिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन में 200 प्रश्न पूछे जाएँगे। प्रत्येक सेक्शन 200 अंकों का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी है और कोई सेक्शनल कट ऑफ नहीं है। यदि कोई प्रश्न उम्मीदवार द्वारा खाली छोड़ा जाता है तो कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
SSC CGL टियर -2 परीक्षा में पूछे गए सेक्शन हैं:
• Quantitative Ability
• English Language and Comprehension
• Statistics
• General Studies (Finance and Economics)
SSC CGL टियर-3 परीक्षा पैटर्न
SSC CGL 2018 का टियर -3 एक descriptive टेस्ट होगा। पेपर अंग्रेजी/हिंदी में होगा जो 100 अंकों का होगा और आपको पूरा पेपर को 60 मिनट में पूरा करना होगा।
SSC CGL टियर-4 परीक्षा पैटर्न
SSC CGL टियर-4 परीक्षा एक स्किल टेस्ट है। यह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा: DEST टेस्ट और CPT टेस्ट।
DEST:उम्मीदवारों को अंग्रेजी में कंप्यूटर पर 15 मिनट में 2000 शब्द टाइप करना आवश्यक है। उम्मीदवार के राइटिंग स्किल की जांच के लिए यह परीक्षण आयोजित किया जाता है।
CPT:यह परीक्षण वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट्स और स्लाइड्स जेनरेशन में उम्मीदवार की प्रोफिसिएन्सी की जांच के लिए आयोजित किया जाता है।
अब हम आपको SSC CGL परीक्षा तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ ऐप्स के बारे में बताएँगे।आप इन ऐप्स का उपयोग अपने घर,कार्यालय,यात्रा और कहीं भी कर सकते हैं।
SSC CGL परीक्षा तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ 5 शैक्षणिक ऐप्स
1) GKToday :
यह ऐप Current Affairs की तैयारी के लिए सबसे अच्छा है। इस ऐप को आप अपने घर,कॉलेज,कार्यालय आदि स्थानों पर उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप की सबसे अच्छी विशेषता इसका Quiz सेक्शन है आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इनस्टॉल सकते है
2) SSC CGL & 10 + 2
SSC CGL & 10 + 2,ऐप सामान्य ज्ञान,क्वांटिटेटिव एप्टीटयूड और अंग्रेजी भाषा की तैयारी के लिए सबसे अच्छा है। इस ऐप का उपयोग करके आप अपनी जीके को बेहतर बना सकते हैं और अपने दिमाग को तेज कर सकते हैं। SSC CGL&10 + 2, SSC CGL परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ ऐप है। इसे भी आप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इनस्टॉल सकते है
3) ADDA247
इस ऐप से आप सभी सेक्शन की तयारी कर सकते है इसमें डेली सेक्शनल क्विज होते है जिनको आप आसानी से एटेम्पट कर सकते है साथ ही इसमें फ्री स्टडी मटेरियल और जॉब अलर्टस का भी फीचर दिया गया है।
4) TOP RANKERS
इस ऐप के द्वारा आप टेस्ट सीरीज को ज्वाइन कर सकते है इसमें शुरुआत में पांच फ्री टेस्ट दिए जाते है उसके बाद आप अपने हिसाब से ऑनलाइन टेस्ट सीरीज पैकेज ले सकते है यह ऐप पैरामाउंट कोचिंग इंस्टिट्यूट के छात्रों के लिए मुफ्त है बस उनको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा।
5) KD CAMPUS
यह भी एक पेड ऐप है इसमें भी आप अपने हिसाब से ऑनलाइन टेस्ट सीरीज पैकेज ले सकते है और यह ऐप KD CAMPUS कोचिंग इंस्टिट्यूट के छात्रों के लिए मुफ्त है
6) Pocket Logical Reasoning
यह ऐप एप्टीटयूड और रीजनिंग जैसे नंबर सीरीज,ब्लड रिलेशन,लैटर सीरीज और क्यूब्स के लिए सबसे अच्छा है।यह ऐप आपकी मानसिक क्षमता में सुधार करने और कॉम्पिटेटिव परीक्षा के लिए गणित की गति को बढ़ाने में मदद करता है।इस ऐप में शॉर्ट ट्रिक विधियों को भी बताया गया है ताकि आप कॉम्पिटेटिव परीक्षा में अपना समय बचा सकें।
7) Online Taiyari Current Affair & Gk
यह ऐप SSC,UPSC,IBPS,SBI और अन्य बैंक परीक्षा से संबंधित सामान्य ज्ञान की तैयारी के लिए सबसे अच्छा है।यदि आप ऑनलाइन है तो यह नियमित रूप से आपके मोबाइल में Current Affair को अपडेट करता रहेगा।
ये सात मुख्य ऐप है जो आपको SSC CGL 2018 की परीक्षा की तयारी लिए आपकी मदद करेगी इसके अलावा आप Vocabulary के लिए vocabulary.com साईट पर जाकर अपनी Vocabulary को मजबूत कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








