Jio, Voda और BSNL के 299 रुपए के अंदर वाले बेस्ट पोस्टपेड प्लान
इस बात को कोई झूठला नहीं सकता कि मार्केट में जिस कंपनी का सस्ता और अच्छा ऑफर का प्लान होता है। वहीं प्रीपेड उपयोगकर्ताओं तक अपनी पहुंच बना पाती है। जबकि पोस्टपेड उपयोगकर्ता अब कुछ समय से सेवाओं के लिए अधिक भुगतान कर रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इस स्थिति में काफी बदलाव आया है।

अब दूरसंचार अपने ग्राहकों के लिए अपने मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने और नए ग्राहकों को लुभाने के लिए अधिक से अधिक ऑफ़र और उचित मूल्य वाली पोस्टपेड प्लान लाते हैं। अब वो दिन नहीं है जब पोस्टपेड प्लान ज्यादा भुगतान करने वाले ग्राहकों तक ही सीमित थे, अब पोस्टपेड प्लान कई प्रीपेड प्लान्स के साथ काफी अच्छा कॉम्पटीशन कर रहे हैं। उनमें कई आकर्षक ऑफर्स जैसे डेटा कैरियोवर और अमेज़ॅन प्राइम मेंबरशिप जैसी सुविधाएं हैं।
इस दौड़ में सरकारी कंपनी BSNL भी पीछे नहीं है। BSNL का Rs 299 वाला पोस्टपेड प्लान, वोडाफोन RED Basic पोस्टपेड प्लान को टक्कर देता है, जोकि Rs 299 का है। इसके साथ रिलायंस जियो का Rs 199 पोस्टपेड प्लान भी इस रेस में शामिल है। आइए जानते हैं इन तीनों प्लान के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications








