कैसे बढ़ाए सैमसंग गैलेक्सी कैमरा की बैटरी लाइफ
क्या कभी आपके कैमरे की बैटरी ऐस वक्त में खत्म हुई है जब किसी शानदार फोटो को आप अपने कैमरे में कैपचर करना चाहते हों। अगर हां तो अकेले आप ही ऐसे नहीं हैं बड़े बड़े फोटोग्राफरों की कैमरे की बैटरी भी उन्हें कई बार धोखा दे चुकी है। अब तो साधारण कैमरे में भी इतना बैटरी बैकप होता है कि एक बार फुल चार्ज करने पर 200 से 300 फोटो आराम से कैपचर किए जा सकते हैं।
लेकिन अगर बात एंड्रायड कैमरे की करें तो आपको बैटरी बैकप पर थोड़ा ध्यान देना होगा क्योंकि एंड्रायड में ढेर सारी एप्लीकेशनों की वजह से ज्यादा बैटरी बैकप खर्च होता है हालाकि मार्केट में इस समय ज्यादा एंड्रायड कैमरे उपलब्ध नहीं है खासकर इंडियन मार्केट में देखा जाए तो अभी तक सैमसंग ने ही एंड्रायड जैलीबीन कैमरा लांच किया है। अगर आपके पास भी सैमसंग का गैलेक्सी एंड्रॉयड कैमरा है तो आपको आज कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप अपने गैलेक्सी कैमरे से ज्यादा से ज्यादा फोटो और वीडियो रिकार्डिंग कर सकते हैं।
फोटो प्रिव्यू बाद में देखें
कोई भी फोटो खीचने के बाद हम अक्सर उसे दुबारा ओपेन करके देखते हैं। कभी-कभी तो एक के बाद एक फोटो देखते ही चले जाते हैं। अगर हो सके तो जब भी कहीं बाहर जाए तो अपना ध्यान फोटो खींचने पर लगाए, क्योंकि इससे आपके कैमरे में ज्यादा बैटरी खर्च होती है और साथ ही हो सकता है इसी बीच आप कुछ अच्छे शॉट भी मिस कर दें।
ऑटोमेटिक फ्लैश की जगह मैन्यूअल फ्लैश का प्रयोग करें
ऑटोमेटिक फ्लैश सेंसर और लाइट को डिटेक्ट करके ऑटो फ्लैश ऑनऑफ करता है। ऐसे में कभी कभी दिन में भी अगर कम रोशनी हुईं तो कैमरा का फ्लैश ऑन हो जाएगा जबकि दिन की हल्की रोशनी भी बेहतर फोटो के लिए काफी होती है।
ऑटो फोकस हो सके तो बंद रखें
ऑटो फोकस की मदद से भले आपको फोटो खीचनें में ज्यदा मेहनत न करनी पड़ती हो लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की मैन्यूअल फोकस के मुकाबले ऑटो फोकस ज्यादा बैटरी बैकप खर्च करता है।
पॉवर सेविंग मोड को ऑन कर दें
सैमसंग गैलेक्सी कैमरा में एंड्रायड स्मार्टफोन की तरह कई बेहतरीन पॉवर सेटिंग दी गईं हैं, जिसकी मदद से आप कैमरे के पॉवर जैसे स्क्रीन ब्राइटनेस, पॉवर मोड सेट कर बैटरी सेव कर सकते हैं।
एलसीडी प्रिव्यू टाइम को कम कर दें
एलसीडी प्रिव्यू टाइम यानी जितनी देर तक स्क्रीन ऑन रहती है उसी को स्क्रीन प्रिव्यू टाइम कहते हैं। अपने कैमरे का स्क्रीन प्रिव्यू टाइम कम रखें ताकि स्कीन को ऑन रखने में खर्च होने वाली बैटरी कम खर्च हो।


Click it and Unblock the Notifications







