Home
Camera

Fujifilm instax Mini SE Instant Camera कैमरा भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल

Fujifilm ने भारतीय बाजार में Instax Mini SE Instant Camera लॉन्च किया है। जो मिनी इंस्टैक्स कैमरों की अपनी मौजूदा लाइन का एक अतिरिक्त मॉडल है।

कंपनी ने इसके लॉन्चिंग के साथ ही कंफर्म किया है कि, यह कैमरा इस महीने के आखिर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। Fujifilm कैमरे के पुराने सीरीज के मुकाबले बेहतर फीचर्स के साथ लाया गया है। जो मैनुअल ब्राइटनेस कंट्रोल भी ऑफर करता है।

Fujifilm instax Mini SE Instant Camera कैमरा भारत में लॉन्च

इस साल फरवरी में ही Fujifilm Instax Pal डिजिटल कैमरा को देश में पेश किया गया था। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Fujifilm instax Mini SE Instant Camera कीमत और उपलब्धता- भारत में फूजीफ़िल्म के इंस्टैक्स मिनी एसई की कीमत 8,499 रुपये से शुरू होती है। जिसमें 10 शॉट्स के साथ "मिनी एसई फ़न पैक" आता है, जबकि, 40 शॉट्स के साथ "मिनी एसई जॉय पैक" की कीमत 9,999 रुपये तय किया गया है। हर एक शॉट 'मिनी' फ़िल्म की एक शीट के बराबर होगा।

Fujifilm instax Mini SE Instant Camera कैमरा भारत में लॉन्च

इंस्टेंट कैमरा 10 जुलाई से देश में इंस्टेक्स इंडिया वेबसाइट और कुछ सेलेक्टेड ऑफलाइन रिटेल स्टोर के ज़रिए खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो फ़ूजीफ़िल्म इंस्टैक्स मिनी एसई को नीले, हरे, हल्के भूरे, गुलाबी और बैंगनी रंगों में पेश किया गया है।

Fujifilm instax Mini SE Instant Camera खासियत- फ़ूजीफ़िल्म इंस्टैक्स मिनी एसई यूजर को ब्राइटनेस कंट्रोल डायल का उपयोग करके फ़ोटो लेने से पहले एक्सपोज़र लेवल को मैन्युअल रूप से नियंत्रित करने की अनुमति देता है। यह फैसलिटी खास रूप से हाई लाइट में शूटिंग करते समय उपयोगी होती है।

Fujifilm instax Mini SE Instant Camera कैमरा भारत में लॉन्च

कैमरे में इस्तेमाल की गई फ़िल्म का आकार 86 x 54 मिमी है, जिसमें 62 x 46 मिमी का इमेज क्षेत्र है। फ़िल्में लगभग 90 सेकंड में तैयार हो जाते है। इसके अलावा, कैमरा 0.4x व्यूफ़ाइंडर से लैस है, जो आसान शॉट फ़्रेमिंग के लिए लक्ष्य स्थान प्रदर्शित करता है। फ़ूजीफ़िल्म के इंस्टैक्स मिनी एसई के लेंस में 60 मिमी फ़ोकल लंबाई और 1/60 सेकंड की शटर स्पीड है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Fujifilm instax Mini SE Instant Camera launched in India Know Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X