आ रहा है VIRB Ultra 30
गर्मिन कम्पनी ने हाल ही में खुद के वीआईआरबी एक्शन कैमरा के लिए एक पूर्ण रूप से अपग्रेडेड कैमरा को बनाया है। इसमें कई ऐसे अपग्रेडेड फीचर्स हैं जो अब तक किसी कैमरा में नहीं आएं हैं।

पिछले कुछ समय से गर्मिन ने अपना सारा ध्यान, अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के लिए फिटनेस ट्रेकर आदि को बनाने में लगा दिया। पर वीआईआरबी से इसे काफी प्रसिद्धि मिली।
हाल ही में कम्पनी ने VIRB Ultra 30 को क्रिएट किया है जो कि काफी अलग है और लोगों को रास भी आएगा। आइए डालते हैं इसके फीचर्स पर एक नज़र -
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
बॉडी और डिजाइन
VIRB Ultra 30 की बॉडी और डिजाइन में कोई खासा अंतर नहीं आया है।
नए फीचर्स
VIRB Ultra 30 में कई नए फीचर्स आएं हैं जैसे - electronic 3-axis image stabilization, जिससे स्टेबल शॉट्स लिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसकी मदद से 4के वीडियो और स्लो मोशन वीडियो भी शूट किए जा सकते हैं।
electronic 3-axis image stabilization के साथ स्लो मोशन वीडियो:
इस फीचर्स की वजह से दो काम एक साथ किए जा सकते हैं जो कि वीडियो में क्वालिटी भी मेंटेन रखते हैं।
वॉयस कंट्रोल
कैमरा, वॉयस कंट्रोल से चलेगा। आप दूर से कैमरे को रिकॉर्ड ए वीडियो बोलें तो उसकी लाइट ब्लिंक करना शुरू कर देगी।
लाइव इवेंट
अल्ट्रा 30 की मदद से लाइव इवेंट को भी स्ट्रीम किया जा सकता है।
कीमत
इसकी कीमत, लगभग 34,000 रूपए होगी।


Click it and Unblock the Notifications








