8000 रुपए सस्ता हुआ DSLR को टक्कर देने वाला ये शानदार कैमरा

अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पॉपुलर कैमरा कंपनी गोप्रो ने अपने शानदार हीरो6 एक्शन कैमरा की कीमत घटा दी है। कंपनी ने 45,000 रुपए की कीमत के साथ गोप्रो हीरो6 एक्शन कैमरा लॉन्च किया था।
अब कंपनी ने इस कैमरा की कीमत 8000 रुपए कम कर दी है, जिसके बाद इसे 37,000 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें कि गोप्रो पॉपुलर कैमरा मेकर ब्रांड है, जो शानदार एक्शन कैमरा डिजाइन करता है। कंपनी ने पिछले साल हीरो6 एक्शन कैमरा को मार्केट में लॉन्च किया था।

ग्रोपो ने हाल ही में प्रेस रिलीज जारी कर हीरो6 एक्शन कैमरा के प्राइस कट की जानकारी दी है। गोप्रो हीरो6 कैमरा के फीचर्स की बात करें, तो इस कैमरा में 2 इंच का टच डिस्प्ले, टच जूम फीचर दिया है। इस कैमरा से 4K वीडियोज को 60fps और 1080p वीडियोज को 240fps में शूट कर सकते हैं। 33फीट की वॉटरप्रूफ रेसिस्टेंस वाला ये कैमरा में एडवांस्ड वीडियो स्टेबलाइजेशन iMen ग्रोप्रो है। इस कैमरा को कंपनी ने रफ यूज के लिए डिजाइन किया है, जिसे यूजर ट्रैवल में इस्तेमाल कर सकते हैं।
हीरो6 एक्शन कैमरा में कस्टम डिजाइन किया गया GP1 प्रोसेसर है, जो डायनैमिक रेंज और लो-लाइट परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। इसमें एडवांस्ड स्टेबलाइजेशन दिया है। तीन गुना फास्टर ऑफलोड के लिए 5GHz वाईफाई दिया है। इस कैमरा की सबसे खास बात है कि इसे 10 भाषाओं में वॉयस कंट्रोल किया जा सकता है। गोप्रो के इस कैमरा में RAW और HDR फोटो मोड्स दिए हैं।

गोप्रो हीरो6 एक्शन कैमरा में जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर और जाइरोस्कोप फंक्शन दिए गए हैं। इसमें वाईफाई और ब्लूटूथ दिया गया है। आधिकारिक तौर पर गोप्रो के इस एक्शन कैमरा की कीमत 8000 रुपए कम कर दी गई है। हालांकि कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अभी भी ये कैमरा पुराने प्राइस टैक के साथ लिस्ट है।
इसके अलावा ये डिवाइस वर्तमान के सभी ग्रोप्रो माउंट्स और कर्मा ड्रोन की कंपेटीबिलिटी के साथ है। इसकी ऑफलोड स्पीड 5GHz वाई-फाई के माध्यम से तीन गुना कहीं अधिक है, जिसके साथ RAW और HDR फोटो मोड शामिल हैं। ऑडियो की बात करें, तो इस कैमरा में स्टीरियो ऑडियो रिकॉर्डिंग और एंडवास्ड विंड नॉयज रिडक्शन क्षमता है।


Click it and Unblock the Notifications








