Memes में टैगिंग से हैं परेशान, तो ऐसे कंट्रोल करें फेसबुक न्यूज फीड
फेसबुक पर हमेशा यूजर कुछ न कुछ नया पाते आए है. जहाँ लोग इस समय फेसबुक पेज पर चलने जोक और मीम्स को काफी ज्यादा एन्जॉय कर करते है. वहीं कुछ लोगों को ये सारी चीज़े पसंद नहीं हैं. इन पेज पर चलने वाले मीम्स और जोक में आप के फ्रेंड्स को आप को टैग कर देते हैं, जिस वजह से आपका न्यूज फीड फालतू पोस्ट से भरा रहता है और आप परेशान हो जाते हैं.
अगर आप भी अपने फेसबुक न्यूज फीड को कंट्रोल करना चाहते हैं और चाहते हैं कि फेसबुक पर आपके न्यूज फीड में चुनिंदा लोगों के पोस्ट आएं और आप कंट्रोल कर सकें कि आपके वॉल पर कौन क्या पोस्ट कर सकता है, तो यहां हम आपको न्यूज फीड कंट्रोल करना बता रहे हैं.

हर यहां आपको परमानेंटली और टेंपरेरी फेसबुक न्यूज फीड कंट्रोल करने के तरीके बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
परमानेंटली फेसबुक फीड स्पैम को कैसे कंट्रोल करें-

- सबसे पहले आप को उस फ्रेंड की प्रोफाइल पर जाना होगा, जिसकी नोटिफिकेशन आप बंद करना चाहते है या फिर आप उस पेज की प्रोफाइल पर आज सकते है जिसकी आप नोटिफिकेशन बंद करना चाहते है.
- फिर आप को अपना माउस 'Following' पर ले जाना है.
- इस 'Following' बटन के अंदर आप को Newsfeed' और 'Notifications,' के विकल्प मिलेंगे. ऐसे में आप को Newsfeed' में जाकर आप को Unfollow पर क्लिक करना है.
- ऐसा करने से आप उस फ्रेंड के फेसबुक पर दोस्त भी बने रहेंगे और उनको इस बात का पता भी चलेगा कि आप ने उन्हें
- unfollowed कर रखा है. वही इसके अलावा अगर आप ने किसी भी पेज को unfollowe कर दिया है तो आप उस पेज के मात्र एक यूजर बन कर रह जाएँगे,जिसने वो पेज लाइक किया था. ऐसे में आप को उस पेज की कोई भी न्यूज़ फीड नही देखने को मिलेगी.
टेंपरेरी फेसबुक फीड स्पैम को कैसे कंट्रोल करें-

- अगर आप फिर से उस पेज को follow करना चाहते हो या फिर अपने दोस्त को फिर follow करना चाहते है तो आप को इस दौरान भी कुछ आसान से स्टेप अजमाने होंगे. आइये जानते है तो स्टेप:
- सबसे पहले आप को मेनू बटन पर क्लिक कर के उस दोस्त को खोजना होगा जिसे आप एक बार फिर से follow करना चाहते है.
- उसके बाद आप को 'Snooze बटन पर क्लिक करना होगा.
- वही अगर आप बार फिर से उस दोस्त या फिर पेज को follow करना चाहते हो तो आप undo पर भी क्लिक कर सकते हो.
- वही इसके बाद आप को उस दोस्त की प्रोफाइल पर जाना होगा, जहाँ पर आप को सबसे ऊपर 'Snoozed' बटन मिलेगा,जिस पर क्लिक कर के एक बार फिर से उस दोस्त या पेज को follow कर सकते है.


Click it and Unblock the Notifications







