Home
Camera

स्मार्टफोन में प्रोफेशनल फोटोग्राफी कैसे करें...?

By Nikita Rawat

अगर हम अच्छी फोटोग्राफी की बात करते हैं तो हमारे मन में डीएसएलआर (DSLRs) का ध्यान आता है। DSLRs में शानदार और रियलिस्टिक इमेज कैप्चर करने की क्षमता है जो उसे विश्वसनीय बनाती है। उन रियलिस्टिक यानि यथार्थवादी इमेज में बैकग्राउंड को ब्लर करने की वजह से ऑब्जेक्ट की डेप्थ और डिटेल्स का पता लगता है। ऐसी शानदार पिक्चर्स अपने आप में कुछ ना कुछ मैसेज देती है।

स्मार्टफोन में प्रोफेशनल फोटोग्राफी कैसे करें...?

स्मार्टफोन से प्रोफेशनल फोटोग्राफी

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां हमेशा कोशिश करती है कि वो एक जबरदस्त कैमरा डिवाइस स्मार्टफोन बनाए। जैसे कि नोकिया 1020, सैमसंग जूम जैसे कई फोन है, लेकिन डेप्थ ऑफ इमेज की कमी के कारण ऐसे स्मार्टफोन डीएसएलआर DSLR से मुकाबला नहीं कर पाते। असल में, स्मार्टफोन कैमरा पूरा फोकस और फील्ड गहराई यानि डेप्थ ऑफ फिल्ड की सेटिंग के लिए बाहरी लेंस का उपयोग नहीं करता है, इसलिए ये डीएसएलआर से मुकाबला नहीं कर सकते।

हालांकि आजकल स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों और स्मार्टफोन डेपलपर्स को डीएसएलआर जैसी पिक्चर्स लेने वाली तकनीक मिल गई है। जिसकी वजह से आजकल स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप देना शुरू कर दिया है।

सिंगल कैमरा फोन में बैकग्राउंड को ऐसे करें ब्लर

सिंगल कैमरा फोन में बैकग्राउंड को ब्लर करने या डेप्थ ऑफ फिल्ड जैसी चीजों को शूट करने के लिए हमें अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस में थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना होगा। लिहाजा आपको नोटिस करना होगा कि अनजानें सोर्स से ऐप को इंस्टॉलेशन करने की सेटिंग सेट होनी चाहिए।

सबसे पहले अपने डिवाइस में Google Camera App डाउनलोड करें। आप ऐप को ऑफिशियल स्टोर से भी इंस्टॉल कर सकते हैं। आपको एक सटीक ऐप इंस्टॉल करना होगा वरना यह मैथर्ड आपके लिए काम नहीं करेगा।

स्टार्टअप में आपको स्क्रीन के साथ काफी सारे ऑपशन मिलेंगे, लेकिन अपनी तस्वीरों पर बोके इफेक्ट पाने के लिए आपको लेंस ब्लर के ऑपशन को चुनने की जरूरत होगी। कैमरे के अंदर आइकन पर क्लिक करके इमेज को कैप्चर करें और यह आपको bokeh इमेज को लेने के सभी स्टैप के बारे में भी बताता हैं। कैमरा, स्क्रीन जैसी चीजों को मूव कराने के लिए स्क्रीन पर दिए गए सभी निर्देशो (Instruction) को फॉलो करें। इस काम को पूरा करने के बाद आपको एक पर्फेक्ट bokeh इमेज मिलेगी।

bokeh इफेक्ट जोड़े

एंड्रॉयड की सबसे खास बात यह है कि आप इसमें अलग-अलग फीचर्स को ऐड कर सकते हैं। एंड्रॉयड के Google Play Store पर ऐसे कई ऐप्स उपलब्ध हैं जो यूजर्स को फ़ोटो पर bokeh इफेक्ट जोड़ने की अनुमति देता है।

Afterfocus

Afterfocus एंडॉयड डिवाइस के लिए एक बहुत ही अच्छा ऐप है जो सिर्फ फोकस एरिया को चुनकर इमेज में एक स्टाइलिश बैकग्राउंड क्रिएट करता है। जो बिल्कुल DSLR की क्वालिटी जैसा होता है। इस ऐप के जरिए किसी भी इमेज के बैकग्राउंड में शानदार ब्लर इफेक्ट डालना काफी आसान है। जिसकी वजह से फाइनल इमेज बिल्कुल नेचुरल और प्रोफेशनल लगती है।

DOF simulator

DOF भी एंड्रॉयड के लिए एक बहुत अच्छा ऐप है। जो DSLR जैसी इमेज क्लिक करने में मदद करता है। इस ऐप के जरिए भी आप बैकग्राउंड ब्लर, डेप्थ ऑफ फिल्ड और बढिया फोकस जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Blur

जैसा के इस ऐप के नाम से आपको पता चल गया होगा कि यह बैकग्राउंड को ब्लर करने के लिए एक स्पेशल ऐप है। इसका इस्तेमाल करने के बाद आपको प्रोफेशनल फोटोग्राफर जैसा अनुभव होगा। इस ऐप की खास बात है कि यह बैकग्राउंड को ब्लर करने से पहले सब्जेक्ट को क्रोप करने का फीचर देता है। इस ऐप को इस्तेमाल करना काफी आसान है। लिहाजा अगर आप एंड्रॉयड डिवाइस से प्रोफेशनल फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए इन ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone makers always try to make a great camera device smartphones. Like many phones like Nokia 1020, Samsung Zoom, but due to lack of depth of image, such a smartphone DSLR can not compete with DSLR. In this article we will tell you how you can do professorial photography from your smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X