Home
Camera

फोटोग्राफी करने से पहले इन बातों का ध्‍यान रखें

By Belal M Jafri

फोटोग्राफी आज के समय में एक उभरता हुआ रोज़गार का माध्यम हैं। अलग अलग शिक्षण संस्थानों को आजकल फोटोग्राफी में सार्टिफिकेट, डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा जैसे कोर्स यूवाओं को करते देखना एक आम बात हो चुकीहै। मजे की बात ये है कि ऐसे रोज़गार परख कोर्सों को स्टूडेंट्स द्वारा भी हाथों हाथ लिया जा रहा है। कई बार ऐसा भी देखा गया है की ऐसे ही शिक्षण संस्थानों से निकले कुछ छात्र देश के नामी गिरामी फोटोग्राफर हैं। मित्रों फोटोग्राफी एक कला है, फोटोग्राफी के लिए सबसे बड़ी चीज ये है कि आपके अन्दर चीजों को परखने की परख होनी चाहिए। कई बार ऐसा देखने को मिलता है की लोगों ने महंगा कैमरा तो ले लिया है मगर उनके द्वारा ली गयी तस्वीर उतनी दमदार नहीं होती।

ऐसे में अगर विशेषज्ञों की माने तो इसका सबसे बड़ा कारण होता है कैमरे का लेंस और उसको होल्ड करने का तरीका। जैसा की ऊपर बताया जा चुका है बहुत से लोग कैमरा तो ले लेते हैं मगर उसका ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाते मित्रों एक अच्छा प्रोफेशनल डीएसएलआर दिखने में जितना जटिल होता है उसको चलाना उतना जटिल नहीं है बस आप अपने कैमरे के ऑटो मोड का इस्तेमाल कम से कम करिएगा। शायद अब आप सोचें क्यों तो आपको बता दूँ की यदि आप ऑटो मोड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो याद रखिये आप खुद कुछ नहीं कर रहे सारा काम खुद आपका कैमरा कर रहा है।

यदि आपको वास्तव में फोटोग्राफी करनी है तो आज से ही इस बात पर गाँठ बाँध लीजिये की अब आप अपने कैमरे के मैनुअल मोड का ही इस्तेमाल करेंगे। मित्रों मैनुअल मोड की सेटिंग आप खुद करते हैं तो जाहिर है जब आप अपनी फोटो को मैनुअल मोड में क्लिक करेंगे तो वो वैसी आयगी जैसी आप चाहते हैं ऐसे में आपको बार बार एक ही तस्वीर के साथ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलता है जिससे आप हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। चलिए आपको फोटोग्राफी से सम्बंधित उन छोटी छोटी जानकारियों से अवगत कराता हूँ जो होती तो बड़ी मामूली हैं लेकिन जिनके परिणाम लाजवाब होते हैं।

दोस्तों ये वो कुछ तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करके आप एक बेहतरीन फोटोग्राफी को अंजाम दे सकते हैं तो अगली बार जब आप बहार फोटो खींचने जाएं तो इन बातों का ख़याल रखें और अपने दोस्तों को अपनी फोटोग्राफी से इम्प्रेस करें ।

लाइटिंग

लाइटिंग

दोस्तों फोटोग्राफी में लाइटिंग का एक विशेष महत्त्व है यदि आप फोटो खींच रहे हों तो लाइटिंग का विशेष ध्यान रखें। मसलन यदि आप पोट्रेट ले रहे हैं तो उसकी लाइटिंग की सेटिंग अलग होगी जबकि लैंडस्केप की लाइटिंग बिलकुल अलग होगी इसी तरह बंद कमरे या स्टूडियो की लाइटिंग भी अलग होगी।

लेंस

लेंस

मित्रों प्रायः ये देखा जाता है की बेसिक डीएसएलआर के स्वामी अपने कैमरे से लॉन्ग शॉट लेने की कोशिश करते हैं जो उतने अच्छे नहीं आते जितना वो चाहते हैं इसका कारण है कैमरे का लेंस आपको बता दूँ की बाज़ार में मिलने वाले ज्यादातर कैमरों में बाई डिफॉल्ट 18-55 लेंस लगा होता है जिसकी फोटो लेने की क्षमता एक निश्चित हद तक होती है ऐसे में यदि आपको लम्बी दूरी के शॉर्ट लेने हैं तो आप हाई ज़ूम लेंस का इस्तेमाल करें जैसे 18 -205, 70-300, 70-480 और 70-640 एमएम लेंसों का इस्तेमाल करें इसके ठीक विपरीत यदि आपको फूल पत्तियों कीटों पानी की बूंदों की तस्वीर लेनी हो तो आप माइक्रो लेंसों जैसे 50 एमएम का इस्तेमाल करें।

ट्राईपॉड

ट्राईपॉड

मित्रों फोटोग्राफी में ट्राईपॉड का अपना एक अलग ही महत्त्व है यदि आप ट्राईपॉड पर कैमरा नहीं लगा सकते तो मुझे कहने में दुःख होगा लेकिन आप कभी भी एक सफल फोटोग्राफर नहीं बन सकते। तो अगली बार आप जब भी फोटोग्राफी के लिए जाएं तो अपना ट्राईपॉड जरूर ले कर जाएं और याद रखें की आपका ट्राईपॉड सही तरीके से बैलेंस जरूर हो।

अपर्चर

अपर्चर

जैसा की मैं आपको पहले की बता चुका हूँ फोटोग्राफी में लाइटिंग का एक विशेष योगदान होता है इसके लिए आपको कैमरा एक विकल्प जिसका नाम अपर्चर होता है प्रदान करता है जिसका काम प्रकाश यानी लाईट को कैमरे में भेजना होता है । तो फोटो खींचते वक़्त इस बात का ध्यान ज़रूर रखें की आपको कितनी लाईट चाहिए इसके लिए आप अपने अपर्चर को अपनी लाइटिंग और ऑब्जेक्ट के अनुसार सेट करें।

आईएसओ सेटिंग

आईएसओ सेटिंग

आईएसओ सेटिंग फोटोग्राफी का एक अभिन्न्य अंग है यदि आप अँधेरे में तस्वीर ले रहे हैं तो आप अपनी आईएसओ सेटिंग का विशेष ध्यान दें यदि आपने इसपर ध्यान नहीं दिया तो समझ लीजिये आपकी  सारी मेहतन बेकार हो सकती हैं। यदि आप कहीं बहार खुले में तस्वीर ले रहे हैं तो पहले तो अपने कैमरा को मैनुअल मोड़ में करिए उसके बाद इसकी आईएसओ सेटिंग को डाउन करिए और यदि आप कमरे या स्टूडियो में फोटो ले रहे हो तो आईएसओ सेटिंग को अप करिएगा।

जीरो लॉक

जीरो लॉक

यूँ तो तस्वीर लेते वक़्त कैमरा ऑटो फोकस हो जाता है लेकिन जब किसी पर्टिकुलर ऑब्जेक्ट पर आप फोकस कर लें तब सेटिंग में जाकर अपने अपर्चर को लॉक कर ले आपकी तस्वीर खिल कर आपके सामने आयगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X