Home
Camera

मिनटों में जानें गुम हुए स्मार्टफोन की लाइव लोकेशन

By Anoop Kumar Singh

फोन का चोरी होना रुकने का नाम नहीं ले रहा है और यहाँ तक कि फिंगरप्रिंट सिक्योरिटी होने के बावजूद भी आज की तारीख में फोन बहुत ज्यादा चोरी हो रहें हैं. फोन के चोरी होने पर ना सिर्फ आप अपना एक कीमती सामान खो देते हैं बल्कि उस फोन में मौजूद सारे कॉन्टैक्ट्स और डाटा गायब हो जाते हैं और इस वजह से आपको बहुत परेशानी होती है. अगर यह आपके साथ होता है तो हम आपको यह बताएँगे कि कैसे आप अपने मोबाइल को आईएमइआई (IMEI) नंबर के माध्यम से ट्रैक कर सकते हैं.

IMEI (international mobile equipment identity number) सभी फोन का एक ख़ास यूनिक नंबर होता है जिसके इस्तेमाल से फोन को ट्रैक करने में मदद मिलती है. इसलिए अपने IMEI की एक कॉपी को सुरक्षित स्थान पर रखना अच्छा होता है.

मिनटों में जानें गुम हुए स्मार्टफोन की लाइव लोकेशन

अगर यह नंबर आपके फोन से मिट गया है तो इसे फिर से जानने के लिए आप '#06#' डायल करें. इसके अलावा गूगल डैशबोर्ड भी इस चीज का रिकॉर्ड अपने पास रखता है.

ऐसे कुछ ऐप भी हैं जैसे 'SeekDroid', Where's My Droid या फिर Find My Phone, जिन्हें डाउनलोड करके आप अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं.

IMEI नंबर से स्मार्टफोन को ट्रेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1- एंड्राइड फोन को ट्रैक करने के लिए यह जरुरी है कि मोबाइल में Data और location service ऑन हो. वैसे यह सुविधा मोबाइल फोन में पहले से ही रहती है फिर भी अच्छा है कि आप एक बार इसे चेक कर लें.

स्टेप 2- सेटिंग में जाएँ और अपनी पोजीशन को सही जगह पर फिक्स करें.

स्टेप 3- होम स्क्रीन पर जाएँ और मोबाइल डाटा ऑन करें.

स्टेप 4- गूगल डैशबोर्ड में जाने के लिए लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 5- एक बार लॉगिन होने के बाद गूगल डैशबोर्ड IMEI के माध्यम से खोये हुए फोन से संपर्क करेगा और वह फोन कहाँ है उसका नक्शा और उसका पता बतायेगा या फिर आखिरी बार वह फोन कहाँ था यह बतायेगा.

एक बार आपके फोन के लोकेशन का पता चलने पर गूगल डैशबोर्ड आपको कॉल करने या फिर उसे लॉक करने का ऑप्शन देगा. अगर आपका फोन खो गया है तो आप तुरंत इसे लॉक करें. अगर इस तरह से आपके फोन का पता नहीं चल पा रहा है तो गूगल डैशबोर्ड इसे जितना जल्दी हो सके, पता लगाने का प्रयास करेगा. अगर आपका फोन आपके बिल्डिंग में ही कहीं खो गया है तो आप उस फोन पर रिंग करके उसका आसानी से पता लगा सकते हैं.

 
Best Mobiles in India

English summary
Agar aap gum ya chori huye mobile phone ki location janna chahte hain to mobile ke IMEI number se phone ko track kar sakte hain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X