4 स्टेप्स में ऑनलाइन आधार करेक्शन और अपडेट करें ?
यूआईडीएआई ने 2009 में आधार कार्ड सिस्टम शुरू किया था, जिसकी वजह से अब आधार कार्ड भारत के हर नागरिक की पहचान बन चुका है। इसका इस्तेमाल हर जगह होने लगा है फिर चाहे वह बैंक में या हॉस्पिटल में। इसी से आपको इसके महत्त्व का पता चल गया होगा।
अब ऐसे में अगर किसी से आधार कार्ड बनाते वक़्त कोई गलती हो जाए तो क्या होगा। कई बार लोग आधार कार्ड बनवाते वक़्त उसमें कुछ जानकारी गलत भर देते है या फिर कई बार कोई जानकारी बदल जाती है। जैसे की हो सकता है की आपका नाम (स्पेलिंग) आपके आधार कार्ड में गलत हो, या फिर हो सकता है की आपका पता या फ़ोन नंबर आपके आधार बनाने के बाद बदल गया हो।

यदि आपको भी आधार कार्ड में ऐसी ही किसी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है और आप अपने आधार कार्ड में सुधार करना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको इसके बारे में सारी जानकरी देंगें।

इससे आपको पता लग जाएगा कि आधार कार्ड में सुधर करने के लिए आपको अब इसके ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। आधार कार्ड को सही करने के लिए अब आप इसके वेबपोर्टल पर भी जा के अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं आधार कार्ड को सही करने के लिए आप किन आसानी तरीकों को अपना सकते हैं।
स्टेप 1: uidai की https://ssup.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। फिर कैप्चा डालें। जो मोबाइल नंबर दिया होगा उस पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) का मैसेज आएगा उसे बॉक्स में डाल दें। ऐसा करने से वेबसाइट पर लॉग इन हो जाएंगें।
स्टेप 2: आपके सामने नाम, पता, जन्मतिथि, उम्र, लिंग संबंधी जानकारी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता आदि से संबंधित फील्ड आ जाएंगी। आपको आधार कार्ड में सुधार का अनुरोध अंग्रेजी और अपनी स्थानीय भाषा में सबमिट करना होगा। आप नई जानकारी को भरकर सबमिट कर दें।
स्टेप 3: डेटा अपडेट के बाद प्रोसेस्ड पर क्लिक करें। फिर अपनी नई जानकारी के साथ अपने सारे दस्तावेज अपलोड कर दें। उसके बाद Confirm पर क्लिक कर दें। इसके बाद एजिस और कार्विस में से किसी पर क्लिक कर सब्मिट कर दें।
स्टेप 4 : सबसे आखिर में आधार नंबर और URN नंबर डालें और लॉग ऑट कर दें। फिर डेटा अपडेट के ऑप्शन पर जाएं और अपना आधार नंबर और URN नंबर डाल चेक कर लें। कुछ देर में अपडेशन का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
यूआईडीएआई की वेबसाइट पर यह दिया है कि आपके सारे दस्तावेज़ 90 दिन में अपडेट हो जाएंगे। और इसकी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर देदी जायेगी। आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाने के बाद आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







