ये दूरबीन नहीं हाईडेफिनेशन स्पोर्ट कैमरा है

कभी-कभी गैजेटों की डिजाइन देख हम सभी धोख खा जाते है अब जरा खुद ही सोंचिए अगर फोन का आकार गोल हो तो कैसा लगेगा। मगर अब एक ऐसा कैमरा बाजार में आ चुका है जिसे देखकर आप कैमरा कम दूरबीन ज्यादा कहेंगे।
इयॉन नाम की अंतराष्ट्रीय कंपनी ने एक नया स्पोर्ट कैमरा लांच किया है जो खास तौर से ट्रैवलिंग परपज के लिए बनाया गया है। कैमरे में फेसबुक, यूट्यूब शेयरिंग का फीचर दिया गया है जिससे आप फोटो ऑनस्पॉट खींच कर शेयर कर सकते हैं। इयॉन स्पोर्ट कैमकॉडर का भार 130 ग्राम है जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें दूसरे कई शानदार फीचर दिए गए हैं जैसे कैमरे में पानी का कोई असर नहीं होता यह पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है।
देखें वीडियो: इयॉन हाईडेफिनेशन कैमरा रिव्यू
यहां तक इसे 10 मीटर पानी के अंदर ले जाया जा सकता है। कैमरा 1080 पिक्सल हाईडेफिनेशन रिकार्डिंग करता है। अगर आप को तुरंत कोई वीडियो रिकार्डिंग करनी है तो इसमें लिए एक ही क्विक बटन दी गई है जिससे फोटो शूट और वीडियो रिकार्डिंग दोनों की जा सकती है। इयॉन केमरा दो वर्जनों में अंतराष्ट्रीय बाजार में लांच किया गया है जिसमें से शुरुआती वर्जन की कीमत 15,00 रुपए है वहीं वाईफाई वर्जन की कीमत 21,000 रुपए है।
इयॉन डिजिटल कैमरें में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- वॉटरप्रूफ
- 1080 पिक्सल सपोर्ट
- यू ट्यूब और फेसबुक शेयरिंग ऑप्शन
- कैरी करने में आसान
- 130 ग्राम भारत
- बेस वर्जन- 15,00 रुपए
- वाईफाई वर्जन-21,000 रुपए
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications