घरों में CCTV कैमरा लगवाना होगा आसान, ये रहे 1000 से भी कम कीमत वाले बढ़िया कैमरा
सेफ्टी के लिए आजकल घरों में CCTV कैमरे का इस्तेमाल अधिक होने लगा है। लोग घरों में कैमरा सिस्टम लगवाने में हजारों रुपये तक का खर्चा कर रहे हैं और अगर घर बड़ा हो तो इसमें लाखों रुपये तक का भी खर्चा आ सकता है।
लेकिन अगर कोई आपसे ये कहे कि अपने घर की रखवाली के लिए अब आपको हजार रुपये से भी कम खर्च करने होंगे, तो आपको हैरानी तो जरूर होगी। यहां हम आपके लिए ऐसे कैमरे लेकर आए हैं, जिनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे और इन्हें लगाने के लिए आपको घरों में तोड़-फोड़ करने की भी आवश्यकता नहीं होगी। ये बल्ब के होल्डर में आसानी से फिट हो सकते हैं और 360 डिग्री तक घूम भी सकते हैं।

CP Plus 2MP
फुल एचडी स्मार्ट होम सिक्योरिटी कैमरा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 128GB तक एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। यानी की इसमें आपको स्टोरेज की टेंशन भी नहीं होगी। ये होम सिक्योरिटी कैमरा आपको फुल एचडी में 360 डिग्री व्यू देता है, जिससे रात में भी सब कुछ क्लियर नजर आता है। इसकी कीमत भी आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठेगी। आप इस होम सिक्योरिटी कैमरा को Amazon और Flipkart से केवल 999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Maizic Smartphone 3MP
ये कैमरा चारों तरफ का व्यू कवर करने में माहिर है, जिसकी वजह से आपको अलग-अलग कैमरा लगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कैमरा के सेटअप के लिए आपको लंबी वायर या दीवारें तोड़ने की भी आवश्यकता नहीं होगी, ये आपके बल्ब के होल्डर में आसानी से फिट हो जाएगा। इस कैमरा को आप एक साथ कई फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इस कैमरा की रियल प्राइज 3,499 रुपये है, लेकिन Amazon से इसे पूरे 74 परसेंट डिस्काउंट के साथ मात्र 899 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
TECHNOVIEW फुल एचडी
ये एक छोटा सा कैमरा है। इस कैमरा में आपको नाइट विजन और मोशन डिटक्टर फीचर भी मिलता है। घर में फिट करने के बाद इसके ऐप को आप अपने फोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी वजह से आप अपने घर से दूर होने के बाद भी आसानी से घर की निगरानी कर सकते हैं। इस कैमरे को आप ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं, जहां ये आपको 1000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








