आ गई टॉप 5 ट्रेंडिंग स्मार्टफोन की लिस्ट
कुछ स्मार्टफोन की पॉपुलरिटी कभी खत्म नहीं होती है। खासतौर पर बजट फोन बनाने वाली कंपनी शाओमी, वीवो और सैमसंग जैसी कंपनियां हमेशा अपने स्टॉक में ऐसा कुछ रखती हैं, जो न सिर्फ उनके यूजर्स को कुछ नया देता है बल्कि उन्हें बजट प्राइस पॉइन्ट पर फ्लैगशिप फीचर्स उपलब्ध कराती हैं।
सैमसंग ने इस साल अपने फ्लैगशिप नेक्स्ट जनरेशन हैंडसेट गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस 9 प्लस पेश किए हैं। वहीं शाओमी ने रेडमी नोट 5 सीरिज हैंडसेट पेश किए हैं, जो इस हफ्ते ट्रेंडिंग स्मार्टफोन में जगह बनाने बना चुके हैं।

यहां हम आपको इस हफ्ते ट्रेंडिंग में रहे टॉप 5 स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।
Xiaomi Redmi Note 5 Pro-
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स- शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में 5.99-इंच की फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है, जो 2160X1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। और इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 होगा। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस फोन को 4जीबी और 6जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो फोन के दोनों ही वेरिएंट में 64GB स्टोरेज पेश किया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो फोन में डुअल कैमरा दिया है। इसका 12 मेगापिक्सल कैमरा सोनी IMX 486 सेंसर के साथ दिया है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा डेप्थ इंफोर्मेंशन कैप्चर करता है। इस फोन के कैमरा से लो लाइट फोटोग्राफी की जा सकती है। फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जिसमें सोनी IMX376 सेंसर दिया होगा। ये कैमरा एलईडी फ्लैश, बोकेह इफेक्ट और ऐज डिटेक्शन फीचर्स के साथ आता है। इस फोन का कैमरा आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस ब्यूटूफिकेशन फीचर के साथ आता है। रेडमी नोट 5 एंड्रॉइड 8.0 बेस्ड MIUI 9 ओएस पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 14 घंटों का प्लेबैक देती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Samsung Galaxy S9 और Samsung Galaxy S9 plus-
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच की कर्व क्यू9एचडी सुपर एमोल्डg स्क्री न दिया गया है, जो 1440×2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। पिक्सल डेंसिटी 570 पिक्स्ल पर इंच है। सैमसंग गैलेक्सी एस9+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड सुपर एमोलेड 18.5:9 डिस्प्ले दिया गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन Exynos 9810 प्रोसेसर से लैस हैं। गैलेक्सी एस9 को 4 जीबी रैम और गैलेक्सी एस9 प्लस को 6 जीबी रैम के साथ पेश किया है। कहा जा रहा है कि सैमसंग भारत में इन दोनों स्मार्टफोन को सिर्फ 64GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज में पेश करेगा। गैलेक्सी एस9 में 3,000mAh बैटरी और गैलेक्सी एस9 प्लस में 3,500mAh की बैटरी दी गई है। इंटेलीजेंट स्कैन सिक्योरिटी सिस्टम और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंसी से लैस Bixby वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं। सैमसंग ने इस बार एस9 को ड्युल अपर्चर लेंस के साथ बाजार में उतारा है जिसमें f/1.5 और f/2.4 अपर्चर दिया गया है। इसमें लगे 12 मेगापिक्ससल कैमरे की मदद से 960 फ्रेमप्रति सेकेंड की स्पीसड से सुपर स्लोह वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है. जबकि सेकेंडरी कैमरे जिसे हम सेल्फीे कैमरा भी कहते हैं उसके उपर नज़र डालें तो ये 8 मेगापिक्सैल का दिया गया है जो f/1.7 अपर्चर सपोर्ट करता है साथ ऑटोफोकस और आइफोन जैसे Animoji फीचर भी दिए गए हैं। सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन की बैटरी को फास्टस चार्जिंग की मदद से जल्दीभ चार्ज किया जा सकता है साथ ही ये वॉयरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। चार्जिंग के लिए फोन में सी टाइप पोर्ट दिया गया है। फोन की सिक्योेरिटी पर नज़र डालें तो इसमें लिए इसमें फ्रिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैसनर और फेशियल रिकॉग्नाडइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। कनेक्टी्विटी के लिए एस 9 में NFC, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0 और 4G VoLTE सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi Redmi Note 5-
शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की FHD प्लस डिस्प्ले दिया है, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसका पिक्सल रिजॉल्यूश 1080x2160 है। ये स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिज़ाइन और बेज़ल लेस डिस्प्ले के साथ आता है। इसके चारों ओर दिए गए बेज़ल्स काफी थिन/कम हैं। ये फोन फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आएगा, जो फोन के बैक पैनल पर होगा। शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट कैमरा से 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। रेडमी नोट 5 एंड्रॉइड 8.0 बेस्ड मीयूआई 9 ओएस पर रन करेगा। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें फोन में 3जीबी रैम के साथ में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसके 4GB की रैम वेरिएंट के साथ में 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन में स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आने वाले रेडमी नोट 5 फोन में वापर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
Vivo V9-
वीवो 23 मार्च को भारत में अपना लेटेस्ट हैंडसेट वीवो V9 लॉन्च करने जा रही है। 23 मार्च को तीन बजे से इस फोन की स्पेशल प्री शुरू हो जाएगी। हालांकि लॉन्च से पहले ही ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर लिस्ट किया जा चुका है, जहां इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। लिस्टिंग के अनुसार, वीवो V9 में 6.3 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया है, जो 2280 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन की बड़ी स्क्रीन को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 3260mAh की बैटरी दी है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। इस फोन का कैमरा स्लो मोशन, AI फेस ब्यूटी, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, लाइव फोटो फिल्टर्स के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 24 मेगापिक्सल का का है। इसका फ्रंट कैमरा AI फेस ब्यूटी, जेंडर डिटेक्शन, AR स्टिकर, फेस ब्यूटी वीडियो, कैमरा फिल्टर और HDR फीचर्स के साथ आता है। वीवो V9 में ऑक्टा-कोर क्वालकोम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर दिया है। ये फोन 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन का इंटरनल स्टोरेज 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस के साथ कंपनी के फनटच OS 4.0 पर बेस्ड है। वीवो के इस लेटेस्ट फोन के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, डुअल सिम और माइक्रो USB 2.0 पोर्ट ऑप्शन्स हैं।

Xiaomi Mi A1-
यह phone 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन फुल मेटल बॉडी के साथ आएगा, इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन फुल मेटल बॉडी के साथ आएगा, इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में पीछे दिया गया है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में वैसे कई चीजें खास हैं लेकिन जो सबसे खास है वो है इसका डूअल रियर कैमरा। इसमें फ्लैगशिप डूअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। इस फोन में 12एमपी का वाइड एंगल और 12 एमपी का टेलीफ़ोटो लेंस कॉम्बिनेशन दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 के साथ एड्रिनो 506 जीपीयू पर बेस्ड है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,080एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल कार्ड स्लोट (हाइब्रिड सेटअप), 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, 3.5एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








