Home
Camera

एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया फेसबुक लाइट

आजकल तकनीकी जगत में फेसबुक से जुड़ी ख़बरें काफी ज्यादा आ रही है। एक तरफ फेसबुक कुछ नए फीचर्स को जोड़ रहा है तो दूसरी तरफ डाटा लीक की समस्या से परेशान है। इन दोनों मामलों की ख़बर लगातार आ रही है। हालांकि आज फेसबुक के लिए इन सबसे हटकर भी एक ख़बर सामने आई है।

एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया फेसबुक लाइट

फेसबुक लाइट की कामयाबी

फेसबुक के लाइट वर्जन को अब दुनियाभर के 1 अरब से ज्यादा लोगों ने अपने फोन में डाउनलोड कर लिया है। फेसबुक इस वक्त दुनिया का सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म का यूज़ इस वक्त देश-दुनिया के बहुत सारे लोग कर रहे हैं। कुछ लोगों के पास साधारण स्मार्टफोन होता है और वो उस फोन में फेसबुक चलाना चाहते हैं। इसी वजह से फेसबुक ने अपने ऐप का एक लाइट वर्जन फेसबुक लाइट लॉन्च किया।

फेसबुक लाइट काफी कम स्पेस का होता है, इसलिए यह किसी भी स्मार्टफोन में काफी आसानी से चल जाता है। यह स्लो इंटरनेट कनेक्शन में भी चल जाता है। लाइट के आने के बाद फेसबुक यूजर्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा जो यूजर्स पहले हेवी वर्जन यूज़ करते थे, वो भी अपने स्मार्टफोन का स्पेस बचाने के लिए लाइट वर्जन यूज़ करने लगे। इस वजह से फेसबुक लाइट चलाने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी और अब इसने 1 अरब का आंकड़ा भी पार कर लिया है। यहां हम एक वीडियो भी अटैच कर रहे हैं, जिसमें हमने बताया है कि फेसबुक के हेवी और लाइट वर्जन में क्या अंतर है।

भारत से हुई शुरुआत

आपको बता दें कि फेसबुक लाइट को भारत जैसे देशों से शुरू किया गया था। दुनिया में भारत जैसे कई देश हैं जहां अभी भी इंटरनेट की स्पीड काफी कम रहती है लेकिन लोग इंटरनेट यूज़ करना चाहते हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी होती। फेसबुक में भारत की बड़ी आबादी को देखते हुए इस ऐप को सबसे पहले भारत में ही लॉन्च किया। भारत में मिली अपार सफलता के बाद फेसबुक ने अपने लाइट वर्जन को बाकी देशों में भी लॉन्च किया था।

आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में डाउनलोड के मामले में प्राइमरी फेसबुक एंड्रॉइड ऐप पहली ऐसी नॉन गूगल ऐप थी जिसने एक अरब के आंकड़े को पार किया था। जिसके बाद अब फेसबुक के लाइट वर्जन ने भी इस आंकड़े को पार कर लिया। फेसबुक लाइट ऐप इंटरनेट की डेवलपिंग मार्केट में काफी लोकप्रिय है। इस ऐप ने फरवरी 2017 में 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और अब 100 करोड़ का कर लिया है। आपको बता दें कि फेसबुक ने आईफोन यूजर्स के लिए भी लाइट वर्जन को रिलीज कर दिया है।

Best Mobiles in India

English summary
The light version of Facebook has now been downloaded to more than 1 billion people worldwide. Facebook is currently the world's most famous social media platform. The use of this platform is being done by many people in the country and the world. Some people have a simple smartphone, in which the Facebook light goes smoothly.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X