Home
Camera

निकॉन ने लांच किया नया D4 डीएसएलआर कैमरा

निकॉन ने लांच किया नया D4 डीएसएलआर कैमरा

फोटोग्राफरों के पसंदीदा ब्रांड निकॉन अपने हाई क्‍वलिटी कैमरों के लिए जानी जाती है, फिर वो चाहे साधारण डिजिटल कैमरें हो या फिर डीएसएलआर कैमरे, निकॉल ने डी 3 कैमरों की मांग को देखते हुए इसी सीरीज के अंतर्गत डी 4 नाम से नया कैमरा लांच किया है।

निकॉन के नए डीएसएलआर डी 4 कैमरे की बॉडी को मैगनीशियम एलॉय बॉडी से बनाया गया है जिसकी वजह से ये साधारण कैमरे के मुकाबले ज्‍यादा मजबूत हैं। तकनीक रूप से कैमरे में 16.2 मेगापिक्‍सल का रेज्‍यूलूशन सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में 91,000 पिक्‍सल मैट्रिक्‍स मीटरिंग सिस्‍टम दिया गया है।

डी4 कैमरा फोटो कैपचरिंग के समय 11 फ्रेम पर सेकेंड की स्‍पीड प्रोवाइड करता है। 1080 पिक्‍सल सपोर्ट की वजह से कैमरे द्वारा रिकार्ड किए गए वीडियो को बड़ी स्‍क्रीन में आराम से देखा जा सकता है। प्रोफेशनल फोटोग्राफर जॉय मैकनैली ने निकॉन डी 4 को प्रयोग करने के बाद अपने ब्‍लाग में लिखा है, इस कैमरे की वीडियो और पिक्‍चर क्‍वालिटी मुझे काफी पसदं है, यहां तक एक छोटी सी बूंद की फोटो भी यह कैमरा काफी खूबसूरती से खींचता है।

कैमरे में दी गई एलसीडी स्‍क्रीन में बूंद को जूम करने पर भी पिक्‍चर क्‍वलिटी खराब नहीं होती। निकॉन का नया डी 4 डीएसएलआर कैमरा प्रोफेशनल फोटोग्राफरों को काफी पसंद आएगा। बाजार में निकॉन डी 4 डीएसएलआर की कीमत 3, 00,000 रूपए के करीब हैं।निकॉन डी 4 डीएसएलआर में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • मैगनीशियम एलॉय बॉडी

  • 16.2 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 91,000 पिक्‍सल मैट्रिक्‍स मीटरिंग सिस्‍टम

  • 11 फ्रेम पर सेकेंड फोटो कैपचरिंग स्‍पीड

  • 1080 पिक्‍सल वीडियो रिकार्डिंग सपोर्ट

  • कीमत- 3, 00,000 रूपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X