भारतीय मार्केट में आया मिररलेस कैमरा, फोटोग्राफर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए होगा परफेक्ट ऑप्शन
Nikon India भारतीय मार्केट में एक नया कैमरा लेकर आया है। यह एक मिररलेस कैमरा है, जिसका नाम Nikon Z50II है। इस कैमरा का सेंसर APS-C साइज का है। कैमरे को लेकर कंपनी का कहना है कि यह कैमरा उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं, जो लोग वीडियो बनाने के शौकीन हैं, लाइव स्ट्रीम करते हैं या फिर फोटोग्राफी करना चाहते हैं। चलिए इस नए कैमरा से जुड़ी सारी जानकारी को विस्तार से जान लेते हैं।
Nikon Z50II की कीमत
कंपनी ने अपने इस कैमरा को 77,995 रुपये की शुरुआती कीमर पर लॉन्च किया है। आप इस कैमरा को अलग-अलग लेंस के साथ भी खरीद सकते हैं। आप नवंबर 2024 के अंत तक इस कैमरा को खरीद सकेंगे।

कैमरा + NIKKOR 16-50MM लेंस की कीमत- 91,645 रुपये
कैमरा + NIKKOR 16-50MM और 50-250MM VR लेंस की कीमत-1,12,645 रुपये
कैमरा + NIKKOR Z DX 18-140MM F/3.5-6.3 VR लेंस की कीमत- 1,15,795 रुपये
Nikon Z50II के स्पेसिफिकेशंस
इस कैमरा में एक बेहद ही बढ़िया प्रोसेसर दिया गया है, जो कि निकोन के सबसे अच्छे कैमरे Z9 में भी यूज होता है। इस कैमरे के जरिए आप अच्छी क्वालिटी के साथ 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको अच्छे रंगों के साथ वीडियो रिकॉर्ड करने में भी ये कैमरा मदद करेगा।
इस कैमरा में ऐसे भी फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो कि एआई की मदद से काम करते हैं। यानी की इस फीचर्स के यूज से आप अपनी वीडियो और फोटो को एक नया एंगल दे सकते हैं। इस कैमरा से आप प्रोडक्ट्स की तस्वीरें भी कैप्चर कर सकते हैं। इसमें आपको वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले कुछ सेकंड का टाइमर सेट करने का भी फीचर मिलेगा।
Nikon Z50II में एक बेहतरीन ऑटो-फोकस सिस्टम दिया गया है, जो कि तेजी से फोकस कर सकता है। इसकी खास बात यह है कि कैमरा फोटो लेने से पहले ही पिक्चर कैप्चर करना शुरू कर देता है, ताकि आप अपने हर एक पल को कैप्चर करने से ना चूकें। आप इस कैमरे की मदद से प्रति सेकंड 30 फोटो ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








