Home
Camera

पावर कट होने पर भी CCTV करेगा आपके घर की निगरानी, बंद होने पर भी काम करेगा ये जुगाड़

वर्तमान में सेफ्टी सबसे जरूरी मुद्दा बन चुका है, फिर चाहे घर हो, दुकान हो या ऑफिस, लोग इनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CCTV कैमरा का इस्तेमाल जरूर ही करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि बिजली चली जाने पर सीसीटीवी कैमरा बंद हो जाता है। फिर आपको ये पता नहीं चलता है कि आखिर उस दौरान क्या-क्या हुआ।

अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि ऐसी कंडीशन में क्या करें? अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि मार्केट में एक ऐसा ऑप्शन उपलब्ध है, जो कि बिजली चले जाने या सीसीटीवी कैमरा बंद होने पर भी आपके घर और दुकान की निगरानी करेगा। यहां हम जिस ऑप्शन की बात कर रहे हैं, चलिए उसके बारे में जान लेते हैं।

बिजली कट होने पर नहीं होगा CCTV बंद, जानें कैसे

कैसे होगी लाइट ना होने पर घर की निगरानी?

यहां हम बैटरी से चलने वाले CCTV कैमरा की बात कर रहे हैं, यह जुगाड़ आपके लिए किसी बेहतरीन विकल्प से कम नहीं होगा। यह कठिन परस्थितियों में भी आपके काम आ सकता है। इसकी मदद से लाइट चले जाने पर भी आप चोरों को आसानी से पकड़ सकते हैं। इन सीसीटीवी कैमरों की खास बात यह है कि यह बैटरी से चलते हैं और वायरलेस होते हैं। ये कैमरे बिना बिजली के काम करते हैं और हर जगह आसानी से फिट हो सकते हैं।

बिना बिजली कैसे करते हैं ये कैमरा काम?

बैटरी से चलने वाले CCTV कैमरा किसी भी आम सीसीटीवी कैमरा की तरह ही काम करते हैं, लेकिन इनसे सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि इन्हें चलाने के लिए बिजली की आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि ये कैमरे बैटरी की मदद से चलते हैं और किसी भी बिजली के कनेक्शन के बिना बेहतरीन परफॉर्मेंस भी देते हैं। अगर आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां बिजली जाना आम सी बात है, तो आप बैटरी वाले कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

CCTV कैमरा की बैटरी परफॉर्मेंस

कुछ कैमरों की बटैरी कुछ महीने चल सकती है और कुछ कैमरा को बैटरी से चार्ज करने का ऑप्शन भी मिलता है। वहीं, कुछ कैमरा की बैटरी को बदला भी जा सकता है। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप कैमरा का यूज कितनी बार और किस तरह से करते हैं।

स्टोरेज और रिकॉर्डिंग की सुविधा

इन कैमरा को आप वाई-फाई के माध्यम से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए अलग-अलग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इन्हें क्लाउड पर भी स्टोर कर सकते हैं। अगर आप लोकली फुटेज को स्टोर करने के बारे में सोच रहे हैं, को आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद ले सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Now your CCTV camera will not stop working even after a power cut. Because there is an option available in the market which will monitor your house and shop even if the power goes off or the CCTV camera stops working.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X