Home
Camera

शुरू हुई GoPro के नए एंट्री लेवल कैमरा की सेल, यहां मिलेगी कीमत से लेकर सभी जरूरी डिटेल्स

GoPro के नए एंट्री-लेवल HERO कैमरा की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। बता दें कि इसे 4 सितंबर को टॉप-ऑफ-द-लाइन GoPro Hero13 Black के साथ लॉन्च किया गया था। GoPro HERO कैमरा कंपनी का सबसे छोटा कैमरा है, जो कि 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

साथ ही ये कैमरा 2x स्लो-मोशन वीडियो 2.7K रिजॉल्यूशन तक रिकॉर्ड कर सकता है। चलिए इस कैमरा की बाकी खूबियों को हम डिटेल्स में जाने लेते हैं। इसके साथ ही कीमत के बारें में भी जान लेते हैं।

शुरू हुई GoPro के नए एंट्री लेवल कैमरा की सेल

नए GoPro HERO की कीमत

नया GoPro HERO कैमरा 23,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। आप इसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स जैसे- Croma और Reliance Digital से भी खरीद सकते हैं।

GoPro HERO की खासियत

कंपनी का कहना है कि GoPro HERO कैमरा उनका सबसे छोटा और हल्का 4K कैमरा है, क्योंकि इसका वजन मात्र 86 ग्राम है। यह कैमरा हीरो 13 की तुलना में 35 प्रतिशत कम वॉल्यूम और 46 प्रतिशत कम मास के साथ आता है। कंपनी का ये भी कहना है कि इसमें उपयोग करने के लिए आसान इंटरफेस हैं, जिसमें एलसीडी टच और एक स्क्रीन बटन से विभिन्न कैमरा मोड्स के बीच स्विच करने की सुविधा दी गई है।

ये कैमरा हर मौसम में इस्तेमाल करने योग्य है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यह मजबूत और टिकाऊ है, जिसकी वजह से इसे हर मौसम और पर्यावरणीय परिस्थितियों में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। GoPro HERO 5 मीटर तक वॉटरप्रूफ है।

इन सब खूबियों के बाद इसकी कैप्चरिंग पावर भी दमदार है। GoPro HERO अल्ट्रा एचडी 4K और एचडी 1080p वीडियो के साथ 12MP की स्टिल फोटो भी कैप्चर कर सकता है। इसमें 2x स्लो-मो मोड भी है, जो कि 60 फ्रेम प्रति सेकंड पर 2.7K रिजॉल्यूशन के स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

यूजर्स इसमें Quick स्मार्टफोन ऐप के साथ 4K रिकॉर्डिंग से 8MP फोटो कैप्चर कर सकते हैं। यूजर्स GoPro HERO की HyperSmooth वीडियो स्टेबिलाइजेश का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो कि आपकी वीडियो को स्मूद बनाने में मदद करेगा। बात करें इस कैमरा की बैटरी की तो बैटरी एक चार्ज पर हाई सेटिंग्स पर एक घंटे से अधिक समय तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति देती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
GoPro's new entry-level HERO camera has started selling in India. Let us tell you that it was launched on September 4 along with the top-of-the-line GoPro Hero13 Black. The new GoPro HERO camera is available at a price of Rs 23,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X