Home
Camera

सैमसंग ने लांच किया भारत में पहला एंड्रायड जैलीबीन कैमरा

सैमसंग ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए एक साथ पांच देशों में नया एंड्रायड कैमरा लांच किया। जैली बीन ओएस से लैस नए कैमरें में 3जी के साथ 4जी और वाईफाई सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर कैमरें की मदद से फोटो अपने दोस्‍तों को फेसबुक और दूसरी सोशल नेटवर्किंग साइट में शेयर कर सकता है।

सैमसंग के नए एंड्रायड कैमरे की कीमत 29,900 रुपए है।  सैमसंग इंडिया के उपाध्यक्ष असीम वारसी ने नए कैमरे के बारे में जानकारी देते हुए कहां एक तरफ यूवाओं के बीच सोशल नेटवर्किंग कर चलन बढ़ रहा है जिसकी वजह से कंपनी ने कैमरें में सोशल नेटवर्किंग कनेक्‍टविटी का फीचर भी दिया है। कैमरे में यूजर सिम स्‍लॉट की मदद अपनी पसंद के सर्विस प्रोवाइडर का सिम लगाकर फोटो शेयर कर सकता है इसके लिए सैमसंग एयरटेल के साथ मिलकर उपभोक्‍ताओं के लिए कई ऑफर भी पेश करेगी।

पढ़ें: कभी देखी है आपने ऐसी आईफोन एसेसरीज

  • साइज: सैमसंग के नए गैलेक्‍सी कैमरे का साइज 128.7 x 70.8 x 19.1 एमएम और वेट 300 ग्राम है।

  • डिस्‍प्‍ले: गैलेक्‍सी कैमरे में 4.8 इंच की सुपर क्‍लियर एलसीडी टच स्‍क्रीन दी गई है जो 1280 x 720 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

  • प्रोसेसर: कैमरे में 1.4 गीगाहर्ट का प्रोसेसर इनबिल्‍ड है जिससे आप इसमें मल्‍टीटास्‍किंग फीचर का प्रयोग कर सकते हैं।

  • ओएस: गैलेक्‍सी कैमरे में एंड्रायड का जैलीबीन 4.1 ओएस दिया गया है जिसकी स्‍क्रीन काफी स्‍मूद वर्क करती है।

  • कैमरा: गैलेक्‍सी के नए कैमरें में 16 मेगापिक्‍सल का 21 एक्‍स ऑप्‍टिकल जूम दिया गया है जो सीएमओएस सेंसर की मदद से कम रोशनी में भी अच्‍छी फोटो कैपचरिंग करता है।

  • मैमोरी: कैमरे में 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकते हैं।

  • कनेक्‍टीविटी: फोटो शेयर करने के लिए कैमरे में 3 जी और वाईफाई कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शन दिए गए हैं।

  • कीमत: 29,900 रुपए

देखिए कैसा है सैमसंग का नया जैलीबीन कैमरा

पढ़ें: फोटोशॉप में बनाई गई 20 अनोखी तस्‍वीरें

Read in English

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X