सैमसंग के इस कैमरा मे हैं दो स्क्रीन

सैमसंग ने डिजिटल कैमरा की रेंज में एक नया ड्युल व्यू DV300F कैमरा लांच किया है, कैमरे का सबसे खास फीचर है इसकी स्क्रीन जो कैमरे के फ्रंट और बैक दोनों जगह पर दी गई है। ड्युल स्क्रीन की मदद से यूजर फ्रंट फोटोग्राफ लेने के साथ अपनी पिक्चर भी आसानी से ले सकता है। अक्सर देखा गया है कहीं बाहर फोटो खींचने के लिए दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहना पड़ता है मगर सैमसंग के ड्युल व्यू DV300F कैमरे की फ्रंट स्क्रीन की मदद से आप खुद अपनी फोटो ले सकते हैं।
सैमसंग ड्युल व्यू में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- ड्युल एलसीडी स्क्रीन (1.5 इंट फ्रंट स्क्रीन, 3 इंच बैक स्क्रीन )
- 16 मेगापिक्सल सीसीडी इमेज सेंसर
- 25-125 एमएम वाइड एंगल लेंस
- 720 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट
- वाईफाई
- माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट
- क्लाउड सर्विस ऑटो फोकस
- स्प्लिट शॉट
- कीमत- 12,500 रुपए
कैमरे में 16 मेगापिक्सल का रेज्यूलूशन दिया गया है जो 25 से 125 एमएम बड़े लेंस की मदद से क्रिस्टल क्लियर पिक्चर प्रोवाइड करता है। अगर आप के पीसी या फिर लैपटॉप में वाईफाई का फीचर मौजूद है तो कैमरे को डेटा केबल से कनेक्ट करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि सैमसंग ड्युल व्यू में वाईफाई की सुविधा दी गई है जिसकी मदद से आप अपनी फोटो और वीडियो ट्रांसफर कर सकते हैं। सैमसंग ने ड्युल व्यू स्क्रीन को बाजार में 12,500 रुपए में लांच किया है।चारों तरफ की तस्वीरें दिखाता है यह अनोखा कैमरा


Click it and Unblock the Notifications






