Home
Camera

फेसबुक पर अभी कर लें ये 4 सेटिंग्स, नहीं तो पड़ेगा पछताना

By Devesh Jha

फेसबुक की डाटा लीक की खबर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। जैसे-जैसे सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे डाटा लीक जैसे धोखाधड़ी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है।

ऐसे में हम सभी को फेसबुक की कुछ सेटिंग्स के बारे में जानना काफी जरूरी हो गया है, जिससे हम अपने इस सबसे बड़े सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रख सकें।

फेसबुक पर अभी कर लें ये 4 सेटिंग्स, नहीं तो पड़ेगा पछताना

अगर आप भी फेसबुक यूजर हैं और फेसबुक परआपका निजी डेटा मौजूद है, तो इसके लिए आपको चिंता जरूर होगी।

यहां हम आपको 4 सीक्रेट फेसबुक सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जरिए आप अपने फेसबुक अकाउंट और उस पर मौजूद डेटा को सिक्योर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1. एप और सर्विस स्टेशन को चेक करें:

1. एप और सर्विस स्टेशन को चेक करें:

अगर आपको अपने पर्सनल डाटा की वाकई फ्रिक है कि इसका कोई गलत इस्तेमाल नहा करे तो आप इस आसान तरीके को अपना सकते हैं। नीचे लिखे इस आसान तरीके से आप एप्स और सर्विस स्टेशन को चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1: फेसबुक खोलें -> अकाउंट सेटिंग में जाएं -> एप्स (Apps) को चुनें

स्टेप 2: वहां आपको उन ऐप्स और सेवाओं की सूची दिखाई देगी जो आपके फेसबुक अकाउंट से जुड़े हैं। आप उनकी समीक्षा करके उन एप्स और सेवाओं को बंद कर सकते हैं जिनपर आपको भरोसा नहीं है या फिर इसका उपयोग नहीं करते हैं।

2. फ्रेंड के साथ साझा की हुई जानकारी को सीमित करें:

2. फ्रेंड के साथ साझा की हुई जानकारी को सीमित करें:

जब भी आपके फेसबुक फ्रेंड अपने फेसबुक अकाउंट से किसी वेबसाइट या एप्स का उपयोग करते हैं तो आपकी परर्सन जानकारियां उन्हें मिल जाती है। हालांकि आप इसे भी कंट्रोल कर सकते हैं ताकि आगे से ऐसा ना हो पाएं। इसके लिए भी काफी आसान स्टेप नीचे लिखे हैं:

स्टेप 1: फेसबुक खोलें -> अकाउंट सेटिंग में जाएं -> एप्स (Apps) को चुनें -> एप्स अदर्स यूज़ (Apps other uses) अब आप एडिट पर क्लिक करें।

स्टेप 2: अब आपको बहुत सारी जानकारियों की सूची मिलेगी जिसके जिसे चुनकर आप निश्चित करेंगे कि आपकी कौनसी जानकारी को फेसबुक से जरिए साझा करना चाहते हैं और किसे नहीं।

स्टेप 3: इस लिस्ट के विकल्प को चुनकर, सेव कर दें। इसके जरिए आप फेसबुक से साझा होने वाली अपनी निजी जानकारियों को सीमित कर सकते हैं।

3. फेसबुक ऐप के लिए ऐप परमिशन मैनेज करें:

3. फेसबुक ऐप के लिए ऐप परमिशन मैनेज करें:

स्टेप 1: फेसबुक एप खोलें -> ऐप इंफोर्मेशन -> उसके बाद पर्मिशन (अनुमित) पर क्लिक करें

स्टेप 2: आपको अनुमति के तहत एसएमएस, टेलीफोन, संपर्क और माइक्रोफ़ोन जैसी अनुमतियों को अनचेक करना होगा।

स्टेप 3: इन स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप फेसबुक ऐप से सभी अनुमतियों को रद्द कर देंगे। हालांकि जब भी आप फेसबुक पर किसी भी मीडिया संबंधी चीजों का उपयोग करेंगे तो फेसबुक आपको इन अनुमति (Permissions) को लागू करने के लिए कहेगा।

4. मैसेंजर के लिए भी ऐप अनुमतियां मैनेज करें:

4. मैसेंजर के लिए भी ऐप अनुमतियां मैनेज करें:

फेसबुक एप की ही तरह फेसबुक अपने मैसेंजर एप के जरिए भी आपकी अनुमतियों का इस्तेमाल करता है। मैंसेंजर एप को आपसी बातचीत यानी चैटिंग के लिए उपयोग किया जाता है। फिर भी आप जब मैसेंजर को इंस्टॉल करते हैं तो यह आपसे टेक्स्ट मैसेज को पढ़ने की अनुमति मांगता है। उस समय आपको उसे ऑफ करना जरूरी होगा।
फेसबुक मेसेंजर इंस्टॉल करते समय, सुनिश्चित करें कि आप अपने फोन में किसी भी अन्य टेक्स्ट को चालू नहीं करते हैं और मैसेन्जर विकल्पों में एसएमएस भेजें और प्राप्त करें।
यह आपको अपना फोन नंबर जोड़ने के लिए कहे भी लेकिन आप मैसेंजर में अपना फोन नंबर ना जोड़े।
यदि आपने पहले से ही अनुमतियां (Permissions) दी हैं, तो आपको अपने डिवाइस से मैसेंजर को अनइंस्टॉल करके दोबारा इंस्टॉल करना पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
you're concerned about your personal data and thinking to delete your Facebook account makes no sense, try these few settings to secure account and data.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X