फोन हैक हो गया है तो अपनाएं ये तरीके
स्मार्टफोन का उपयोग हम न केवल कम्युनिकेशन के लिए करते हैं बल्कि अपनी पर्सनल और सेंसिटिव जानकारी स्टोर करने के लिए भी करते हैं। इसके बावजूद हमारे फोन को हैक करना कोई बड़ी बात नहीं है, एक छोटी सी लापरवाही की वजह से हमारा फोन कभी भी हैक किया जा सकता है।
हैकर आपके फोन पर नज़र रख सकते हैं और आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं। अब ये भी पता करना बेहद जरूरी है आपका फोन हैक हुआ है या नहीं, अगर हैक हो गया है तो उसके बाद क्या करना चाहिए चलिए जानते हैं।

कैसे पहचानें कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं:
1. फोन हैक हो जाने के बाद उसकी बैटरी और डेटा काफी तेजी से खर्च होने लगेगा।
2. अचानक फोन तेजी से गरम होना शुरु हो जाएगा।
3. फोन में ऐप्स अपने आप खुलने लगेंगी और बंद होने लगेंगी।
4. फोन की स्क्रीन में अनचाहे पॉप-अप विज्ञापन दिखना शुरु हो जाएंगे।
5. अनजाने कॉल और मैसेज आना शुरु हो जाएंगे जिसमें फ्रॉड से जुड़े लिंक भी लगे होंगे।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता हैं, तो संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है। इसके बाद तुरंत आपको कुछ कदम उठाने होंगे।
हैकिंग से बचने और उससे निपटने के तरीके:
1. अपने फोन को तुरंत फ़ैक्ट्री रिसेट करें और सारा डेटा क्लियर कर दें।
2. अपने सभी जरूरी ऐप अकाउंट्स का पासवर्ड बदल लें।
3. दोबारा से ऐंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें।
4. अनाधिकृत ऐप्स इंस्टॉल न करें और केवल विश्वसनीय सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करें।
5. अपने फोन पर ड्ड्यूल ऑथेंटिकेशन सिक्योरिटी सेटिंग एक्टिवेट करें।
6. अननोन लिंक या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें।
7. फ़ोन पर पासकोड या बायोमेट्रिक लॉक सेट करें।
हैकिंग का शिकार होना आसान है लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर इससे बचा जा सकता है। अपनी ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें, अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है और अगर आपका फोन हैक हुआ है तो तुरंत एक्शन लेना जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications








