सोनी ने भारत में लांच किए पॉवरफुल मिररलेस कैमरा
सोनी इंडिया ने अपने 'फुल फ्रेम मिररलेस' कैमरा सीरीज को बढाते हुए ढेरों फीचर्स वाला 'ए7' कैमरे लांच किया। इसमें नई टेक्नालॉजी वाला 24.2 मेगा पिक्सेल वाला 'एक्मोर आर सीएमओएस' इमेज सेंसर लगा हुआ है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि बाजार में यह कैमरा 26 मार्च से मिलेगा।
इसकी कीमत 1,64,990 रुपये (मात्र बॉडी) रखी गई है। वहीं अगर आप लेंस के साथ इसे खरीदते हैं तो ये आपको 1,79,990 रुपये में मिलेगा। कैमरे में 4K वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है जो प्रति सेकेंड 10 फ्रेम (एफपीएस) की स्पीड से वीडियो रिकार्ड कर सकता है।
इसके बैटरी बैकप पर नजर डालें सोनी ने इसकी बैटरी क्षमता को बढ़ाते हुए 710 शॉट प्रति चार्जिग कर दी है जो दुनिया भर में मिररलेस कैमरा की रेंज में सबसे अधिक है।

चलिए इस कैमरे के बारे में थोड़ा विस्तार से जान लेते हैं
सोनी ने इसमें 693 प्वाइंट ऑटो फोकस प्वाइंट दिए गए है इसके अलावा इसकी प्रोसेसिंग पॉवर को बढाने के लिए इसमें BIONZ X प्रोसेसिंग इंजन दिया गया है जो A7 II के मुकाबले 1.8 गुना ज्यादा स्पीड देता है।

इसकी ISO रेंज पर नजर डालें तो 100-51200 तक का ऑप्शन आपको मिलता है, जैसा की हम आपको बता चुके है इसमें A7 III इंजन दिया गया है जो सिर्फ फास्ट स्पीड देता है बल्कि बेहतर स्टेबलाइजेनशन भी मिलता है। कैमरे में बेहतर फोकस मिले इसके लिए इसमें Sony A7 III मल्टी सलेक्टर और ज्वाय स्टिक का ऑप्शन दिया गया है।
इन सबके अलावा कैमरे में सी टाइप यूएसबी सपोर्ट दिया गया है, वहीं वाई-फाई की मदद से इसमें फोटो और वीडियो ट्रांसफर करने के अलावा कई दूसरे काम किए जा सकते हैं।
सोनी कैमरे के बारे में अगर आप और अधिक जानना चाहते हैं सोनी इंडिया के पेज पर जाकर पूरी जानकारी पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








