Home
Camera

व्लॉगर बनना चाहते हैं, तो ले आए 15,000 रु से कम कीमत वाले एक्‍शन कैमरा

By Roith

आज के समय में एक्शन कैमरे बहुत पॉपुलर हो चुके हैं क्योंकि लोग अपने काम और रोज की गतिविधियां को रिकॉर्ड करना पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए 5 ऐसे एक्‍शन कैमरा ले कर आए हैं जिन्‍हें 15,000 रुपये से कम बजट में खरीद सकते हैं। हम में से कई ऐसे लोग है जो डीजेआई, गोप्रो जैसे ब्रांड के कैमरा लेना चाहते हैं लेकिन उनकी कीमत 30 हजार रु से शुरु होती है जो सबके पॉकेट में फिट नहीं बैठती। लेकिन इसके अलावा ऐसे कई ब्रांड भी मौजूद है जो बजट फ्रेंडली एक्‍शन कैमरों का ऑप्‍शन देते हैं।

व्लॉगर बनना चाहते हैं, तो ले आए 15,000 रु से कम कीमत वाले एक्‍शन कैमरा

PROCUS Viper

भले ही प्रोकस का नाम आपने ज्‍यादा न सुना हो लेकिन बजट रेंज में ये आपको 4K क्‍वालिटी वाला स्‍पोर्ट एक्‍शन कैमरा प्रोवाइड करता है। कीमत के हिसाब से इसकी ऑडियो क्‍वालिटी भी अच्‍छी है, इसे कंट्रोल करने के इसकी ऐप को एंड्रायड और आइओएस स्‍टोर डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें 1050 एमएएच की बैटरी दी गई है, साथ में 170 डि‍ग्री वाइड एंगल का लेंस लगा हुआ है।

कीमत- 4,599 रुपए

CASON CN10

इस कैमरे की सबसे खास बात है इसमें एक्‍सटर्नल माइक सपोर्ट दिया गया है साथ में टच स्‍क्रीन और रिमोट कंट्रोल मिलता है जिसकी मदद से आप कैमरे को दूर रखकर रिकार्डिंग ऑन कर सकते हैं। वाई फाई कनेक्‍टिविटी की मदद से कैमरे का डेटा आसानी से मोबाइल या पीसी में ट्रांसफर कर सकते हैं साथ ही इसमें बर्स्‍ट मोड, स्‍क्रीन सेवर और स्‍लो मोशन रिकार्डिंग का ऑप्‍शन मिलता है।

कीमत- 6,999 रुपए

HINISO 5K

इस कैमरे की सबसे खास बात है इसमें वॉयस की मदद से आप कमांड दे सकते हैं यानी अगर आप कैमरे में रिकार्डिंग ऑन करना चाहते हैं तो इसके लिए बस वॉयस कमांड देनी होगी जिसके बाद रिकार्डिंग शुरु हो जाएगी। इसकी दूसरी खासियत है इसमें 5K अल्‍ट्रा एचडी वीडियो रिकार्ड किए जा सकते हैं साथ ही अंडरवाटर सपोर्ट, वाईफाई जैसे दूसरे फीचर भी मिलते हैं।

कीमत- 12,290 रुपए

FitSpark Eagle

नैचुरल कलर, 6 एक्‍सिस जायरो इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ फिट स्पार्क ईगल एक्‍शन कैमरा में और भी बहुत कुछ दिया गया है। इसमें लेटेस्‍ट चिप लगी हुई है जो इमेज और वीडियो में फास्‍ट प्रोसेस करती है, इस रेंज आपको ड्युल इमेज स्‍टेबलाइजेशन किसी कैमरे में नहीं मिलेगा लेकिन इसमें दिया गया है। कैमरे में विंड नॉयस रिडक्‍शन का फीचर मिलता है यानी आप अगर व्‍लॉगिंग के लिए कैमरा लेना चाहते हैं तो ये शायद बेस्‍ट ऑप्‍शन है। 1350 एमएएच की लीथियम ऑयन बैटरी इसमें दी गई है साथ में कम रोशनी में अच्‍छी वीडियो और इमेज क्‍वालिटी मिल सके इसके लिए एक फ्लैश लाइट भी इनबिल्‍ड है।

कीमत- 8,969 रु

SJCAM SJ6

एसजेकैम का नाम एक्‍शन कैमरे की दुनिया में काफी पॉपुलर है, SJ6 मॉडल की बात करे तो इसमें ड्युल एलसीडी टच स्‍क्रीन मिलती है, 166 अल्‍ट्रा वाइड लेंस लगा हुआ है जिससे फोटो और वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है साथ में 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर मिलता है। वाई-फाई कनेक्‍टिविटी के साथ SJCAM की एप को डाउनलोड करके सारा डेटा मोबाइल में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं साथ ही कैमरे को कंट्रोल भी कर सकते हैं।

कीमत- 8,969 रु

इन एक्शन कैमरों में हाई क्‍वालिटी वीडियो रिकार्डिंग, वॉटरप्रूफिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो आपको अपनी एक्‍टिविटी और अडवेंचर को बेहतरीन तरीके से कैप्चर करने में मदद करेंगे। अगर आप 2024 में 15,000 रुपये से कम के बजट पर एक शानदार एक्शन कैमरा खरीदना चाहते हैं, तो ऊपर दिए ऑप्‍शन में से एक कैमरा सलेक्‍ट कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Capture adventures with top-rated action cameras under ₹15,000 in 2024, SJCAM SJ6 , FitSpark Eagle, CASON CN10, Akaso EK7000 4K, and PROCUS Viper.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X