Home
Camera

Truecaller के नए फीचर से यूजर्स कर सकेंगे कॉल रिकॉर्ड

By Nikita Rawat

आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास एक बढ़िया स्मार्टफोन होता ही है। जिसमें हम ढ़ेर सारे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। उन्हीं में से एक ऐसा ऐप है जो हमारे बेहद काम आता है। वह ऐप है Truecaller। इस ऐप से हमें उस इंसान के नंबर के बारें में पता चल जाता है जिसका नंबर हमारे फोन में सेव नहीं होता है। अब Truecaller अपने यूजर्स के लिए एक नए फीचर के साथ आया है जिसमें आप आने वाली किसी भी कॉल के साथ की गई बातचीत को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Truecaller के नए फीचर से यूजर्स कर सकेंगे कॉल रिकॉर्ड

यदि आप प्रीमियम मेंबरशिप में रूचि रखते हैं, तो आप इसके लिए हर महीने 49 रुपये या प्रति वर्ष 449 रुपये देकर प्रीमियम मेंबरशिप पा सकते हैं। मेंबरशिप के लिए भुगतान करने से पहले आप ट्रायल ऑपशन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्रायल प्रीमियम मेंबरशिप के लिए यूजर्स को 14 दिन दिए जाते हैं। जिसमें आप कॉल रिकॉर्डिंग के फीचर को अपना सकते हैं।

Truecaller की कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा का उपयोग कैसे करें

1. सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपने अपने Truecaller ऐप को नए वर्जन 9.13.7 या उससे ऊपर के वर्जन में अपडेट किया है। इसके बाद अपनी Truecaller आईडी से लॉग इन करें या नई आईडी बनाएं। Truecaller होम स्क्रीन पर बाईं ओर दिए गए हैमबर्गर मेनू पर टैप करें। इसके बाद कॉल रिकॉर्डिंग के ऑप्शन को चुनें।

2. अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप नहीं है तो आपको ट्रायल शुरू करने के लिए एक ऑप्शन दिखाई देगा। अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो आपको इस्तेमाल के समय कॉल रिकॉर्ड करने और स्टोर करने की अनुमति के बाद इस्तेमाल करने की शर्तों को मानना होता है।

3. सारे स्टेप को अपनाने के बाद अगली स्क्रीन पर "view recording settings" पर टैप करें। यहां आप ऑटो और मैन्युअल मोड के ऑप्शन को चुन सकते हैं। ऑटो मोड लागू होने पर आपकी कॉल अपने आप रिकॉर्ड हो जाएगी। अगर आप मैन्युअल मोड को चुनते हैं तो कॉल आने पर आपको अपनी स्क्रीन पर मैन्युअल मोड का एक छोटा आइकन दिखाई देगा। आप इस मैन्युअल मोड से रिकॉर्डिंग को स्टार्ट कर सकते हैंं। साथ ही इस ऑप्शन से रिकॉर्ड बटन को रोका भी जा सकता है।

4. यह सभी रिकॉर्डिंग आपके स्मार्टफोन के इंटरनल स्टोरेज में सेव होंगी। जिसे आप फाइल मैनेजर का इस्तेमाल करके सुन सकते हैं। हालांकि, ऐप आपको एक्सटर्नल स्टोरेज पर गाने स्टोर करने की अनुमति नहीं देता है। बता दें, एंड्रॉयड 9 पाई के साथ, Google ने कॉल रिकॉर्ड करने की क्षमता को हटा दिया।

इसलिए पिक्सेल 2 एक्सएल में आप कॉल ऑडियो रिकॉर्ड नहीं कर सकते हैं। यानि अगर आप एंड्रॉयड पाई ओएस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह फीचर आपके लिए नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now Truecaller has come up with a new feature for its users, in which you can record the conversation with any incoming call. By the way, many smartphones already have an inbuilt feature of call recording, but they have to download another app. Now Truecaller also has the facility of call recording.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X