स्मार्टफोन में 4-5 बैक कैमरों का बेस्ट यूज़ करना है तो इस आर्टिकल को पढ़ें
आजकल के स्मार्टफोन में कंपनियों ने एक या दो नहीं बल्कि 5-5 बैक कैमरा देना शुरू कर दिया है। आपने आजकल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में देखा होगा कि कंपनियां 5 बैक कैमरों का सेटअप दे रही है। इस कैमरा सेटअप को कंपनी काफी अच्छा कैमरा सेटअप कहती है और दावा करती है कि 5 कैमरों वाले उस फोन से काफी अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती है, लिहाजा वो स्मार्टफोन एक बहुत अच्छा कैमरा स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

ऐसे में आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि 5 कैमरों वाले स्मार्टफोन में हर कैमरों का खासतौर पर क्या काम होता है। इस आर्टिकल में हम आपको यहीं बताते जा रहे हैं कि किसी भी 5 कैमरों वाले स्मार्टफोन में चारों कैमरों का क्या काम होता है। आइए आपको बताते हैं।
प्राइमरी सेंसर का उपयोग
किसी भी स्मार्टफोन में पहला कैमरा ही मेन या मुख्य कैमरा होता है। इसे साधारण तौर पर प्राइमरी कैमरा कहा जाता है। ये सबसे ज्यादा मेगापिक्सल का होता है और इससे आप किसी भी साधारण ऑब्जेक्ट को क्लिक कर सकते हैं। इस कैमरा सेंसर से किसी भी नोर्मल पिक्चर्स को क्लिक किया जाता है। इस वजह से कंपनी अपने फोन के सभी कैमरों में से इस कैमरों में सबसे ज्यादा मेगापिक्सल वाला सेंसर देती है।
4 कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा वाइड एंगल लेंस वाला होता है। वाइड का मतलब चौड़ा होता है। आप कई बार अपने फोन के एक ही कैमरा फ्रेम में बहुत सारी चीजों को कवर करना चाहते हैं लेकिन वो हो नहीं पाता क्योंकि ऑब्जेक्ट काफी दूरी पर रखे होते हैं और आप एक साथ सभी ऑब्जेक्ट को अपने कैमरा फ्रेम में फिट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वाइड एंगल लेंस अपना काम बखूबी करता है।
वाइड एंगल लेंस का उपयोग
आप अपने कैमरा सेटअप के दूसरे कैमरा लेंस यानि वाइड एंगल लेंस का इस्तेमाल करते किसी भी चौड़े स्थान की पिक्चर एक ही फ्रेम में क्लिक कर सकते हैं। अगर आप इस पिक्चर को प्राइमरी कैमरा के पिक्चर से क्लिक करेंगे तो आपको दोनों में साफ फर्क नज़र आएगा। इस वजह से अब सभी स्मार्टफोन कंपनियां अपने-अपने नए स्मार्टफोन में वाइड एंगल लेंस को देने लगे हैं।
मैक्रो लेंस का उपयोग
स्मार्टफोन में तीसरा कैमरा सेंसर मैक्रो लेंस वाला होता है। इस लेंस का इस्तेमाल किसी भी छोटे से छोटे ऑब्जेक्ट पर फोकस करने के लिए होता है। आप किसी भी छोटे ऑब्जेक्ट को बड़ा करके पूरे फ्रेम में फोकस के साथ क्लिक कर सकते हैं। मैक्रो लेंस आपके फोन में उस छोटे ऑब्जेक्ट की पिक्चर भी काफी शानदार आएगी।
चौथा यानि डेप्थ सेंसर लेंस का उपयोग
इसके अलावा आजकल के स्मार्टफोन में चौथा कैमरा लेंस डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस लेंस की वजह से आप अपने फोन से ली गई किसी भी पिक्चर के बैकग्राउंड का इस्तेमाल करके पिक्चर को काफी शानदार बना सकते हैं। आप अपने पिक्चर के बैकग्राउंड में बुके इफेक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऑबेजेक्ट के बैकगाउंड में मौजूद डेप्थ को शानदार बना सकते हैं।
पांचवा यानि टेलीफोटो लेंस का उपयोग
इन चार कैमरों के अलावा भी आजकल कुछ स्मार्टफोन में कंपनी एक पांचवा कैमरा लेंस भी देना शुरू कर दिया है। इस पांचवे कैमरा लेंस का नाम टेलीफोटो लेंस होता है। इस लेंस का इस्तेमाल किसी भी दूर की चीज को पास लाने के लिए किया जाता है। टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल करके आप किसी भी दूर के ऑब्जेक्ट को बेहतर इमेज क्वालिटी और फ्रेम के साथ पास ला सकते हैं और एक बेहतरीन पिक्चर को क्लिक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








