WhatsApp Dark Mode: आखिरकार आपके फोन में आ ही गया, ऐसे करें इसका उपयोग
लंबे इंतज़ार के बाद सोशल मीडिया मैसेंजर ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूज़र्स के लिए डार्क मोड फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर के आने के बाद आपके व्हाट्सऐप का कलर पूरी तरह बदल जाएगा। बता दें कि ये फीचर व्हाट्सऐप यूज़र्स को थीम सिलेक्शन के ऑप्शन में दिखाई देने लगा है।
बीटा वर्जन पर आया डार्क मोड
ये फीचर एक्टिव होने के बाद आपके व्हाट्सऐप का रंग डार्क ग्रीन हो जाएगा। हालांकि डार्क मोड फीचर को फिलहाल बीटा वर्जन के लिए पेश किया गया है। यानि पहले इसे बीटा वर्ज़न में टेस्ट किया जाए और उसके बाद स्टेबल वर्ज़न के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा। जानकारी हो कि पिछले काफी लंबे समय से डार्क मोड फीचर को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही थी। अब आप अपने स्मार्टफोन में डार्क मोड फीचर पाने के सिर्फ एक स्टेप ही दूर हैं।
ऐसे पाएं डार्क मोड फीचर
जैसे हमने आपको ऊपर बताया कि डार्क मोड फीचर को बीटा वर्ज़न के लिए उपलब्ध कराया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर ये मोड v2.20.13 वर्जन में दिया गया है। अगर आप पहले से ही बीटा टेस्टर है तो आपको ये अपडेट मिल गया होगा लेकिन वहीं, अगर आपको अपडेट अभी तक नहीं मिला है तो APKMirror से WhatsApp beta v2.20.13 APK फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको डार्क मोड फीचर दिखाई नहीं दे रहा है तो आप ऐप को अनइंस्टॉल कर फिर से इंस्टॉल करें। बता दें कि स्टेबल वर्ज़न यूज़र्स को डार्क मोड फीचर का अभी भी इंतज़ार करना पड़ सकता है।
WhatsApp में इनेबल करें डार्क मोड:
1) WhatsApp में डार्क मोड इनेबल करने के लिए सबसे पहले WhatsApp बीटा अपडेट इंस्टॉल करें। इसके बाद फोन में ऐप को ओपन करें।
2) जब आप ऐप को ओपन करेंगे तो आपको टॉप राइट कॉर्नर में तीन डॉट मेन्यू दिखाई देगा।
3) सेटिंग्स में आपको चैट्स का ऑप्शन दिखाई देगा। चैट पर क्लिक करें और थीम सिलेक्ट करें। आपको यहां ऑप्शन दिए होंगे जिनमें से आपको डार्क थीम सिलेक्ट करना होगा। इस पर टैप करने के बाद डार्क मोड इनेबल हो जाएगा।
4) अगर आप चाहें तो थीम सिल्केशन में सिस्टम डिफॉल्ट को भी चुन सकते हैं। इस ऑप्शन के सिलेक्ट करने के बाद डिवाइस खुद ही डार्क और लाइट मोड में स्विच हो जाएगा।
Dark System Even Colour
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आईओएस और एंड्रॉयड के व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न को अपडेट्स मिले थे। इन अपडेट्स के मुताबिक व्हाट्सऐप में काफी बदलाव भी हुए हैं। इसमें Dark System Even Colour फीचर, मैसेज और कॉल इंड टू इंड (end-to-end encrypted) के अलावा ले आउट में बदलाव स्पॉट किया गया था। बता दें कि व्हाट्सऐप की डार्क मोड फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए डेवलेप किया गया है।
WhatsApp में आएगा रिमाइंडर फीचर
आपको बता दें कि व्हाट्सऐप में इसके बाद भी कई नए फीचर्स आने वाले हैं। उनमें कुछ खास फीचर के बारे में हम थोड़ी जानकारी यहां देते हैं। हालांकि व्हाट्सऐप में हमेशा कोई ना कोई फीचर्स जुड़ते ही रहते हैं। इस बार व्हाट्सऐप में रिमाइंडर सेट करने का फीचर जोड़ा जा रहा है। अगर आप किसी खास चीज के लिए कोई रिमांडर सेट करना चाहते हैं तो आप व्हाट्सऐप के जरिए ही कर सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सऐप ने एक थर्ड पार्टी ऐप के साथ पार्टनरशिप की है।
इस ऐप का नाम Any.Do है। इस ऐप को इंस्टॉल करते और व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाकर इंटिग्रल सेटिंग करने के बाद आप इस ऐप इस खास सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। आप किसी भी दोस्त के साथ बात करते हुए किसी भी तरह का रिमांडर अपने व्हाट्सऐप में सेट कर पाएंगे। उदाहरण के लिए समझें तो आप मान लीजिए आपको एक महीने बाद किसी दिन किसी फ्रेंड की शादी में जाना है और आप उसके लिए एक रिमांडर सेट करना चाहते हैं तो आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट पर ही कर सकते हैं।
व्हाट्सएप में डिलीट का नया ऑप्शन
इसके अलावा एक अन्य नए फीचर की बात करें तो अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन में व्हाट्सएप चलाने वाले यूज़र्स अपने किसी चैट को कुछ वक्त के लिए डिलीट कर पाएंगे। अभी आपके व्हाट्सएप में डिलीट का ऑप्शन स्थाई है। इसका मतलब अगर आप एक बार डिलीट करेंगे तो वो हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा लेकिन अब एक ऐसा ऑप्शन भी आ रहा है कि आप अपने किसी चैट को कुछ समय के लिए डिलीट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications