Home
Computer

अपने एंड्रायड टैबलेट को कैसे रखें सुरक्षित

अपने एंड्रायड टैबलेट को कैसे रखें सुरक्षित

दिन पर दिन टैबलेट की कम होती कीमत को देखते हुए इनकी बिक्री में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हो रही है ऐसे में अब मोबाइल फोन की लोग टैबलेट भी खरीदने लगे हैं। लेकिन मोबाइल फोन के मुकाबले टैबलेट को कैरी करने में थोड़ी दिक्‍कत होती है। ऐसे में हमें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। हिन्‍दी गिजबोट आज आपको 5 ऐसी टिप्‍स बताएगा जिसकी मदद से आप अपने टैबलेट का सेफली कैरी कर सकते हैं।

टैबलेट की स्‍क्रीन सुरक्षित रखें

आप चाहें जो भी टैबलेट खरीदें उसकी स्‍क्रीन की सुरक्षा का इंतेजाम पहले कर लें क्‍योंकि अगर स्‍क्रीन में कोई स्‍क्रेच या फिर दिक्‍कत आई तो उसे सही कराने में आपको काफी रकम खर्च करनी पड़ सकती है। इसके लिए नया टैबलेट लेते समय उसमें स्‍क्रीन गार्ड लगवा लें जिससे उसमें स्‍क्रेच लगने का डर न रहें।

कवर से ढक कर रखें

अगर आप टैबलेट का प्रयोग नहीं कर रहें हैं तो उसे सॉफ्ट कवर से ढक कर रखें। इसेक लिए टैबलेट के साइज का एक कवर ले लें क्‍योंकि चलते समय बिना कवर के टैबलेट में पोर्ट के द्वारा धूल जाती रह‍ती है तो धीरे धीरे टैबलेट की पॉवर को कम कर देती है। ऐसे में उसे कवर से ढक कर रखना बेहद जरूरी है।

अच्‍छी तरह पैक करें

अगर आप कहीं ट्रैवलिंग पर जा रहें हैं तो टैबलेट को बैग में रखते समय उसे अच्‍छी तरह से पैक कर लें, हो सके तो टैबलेट को कभी भी बैग या फिर स्‍ट्रॉली में किनारे की ओंर न रखें और न ही नीचे की ओर, टैबलेट को सुरक्षित रखने की सबसे अच्‍छी जगह कपड़ों के बीच में होती है जहां बाहरी दवाब का उस पर कोई असर नही होता।

गीले पदार्थो से दूर रखें

वैसे किसी भी गैजेट को गीले पदार्थो से दूर रखना चाहिए लेकिन टैबलेट में हम अक्‍सर फेसबुक या फिर मूवी देखते समय खाने पीने की चीजें भी प्रयोग करते हैं तो कभी कभी हमारे टैबलेट को नुकसान पहंचा सकत हैं। इसलिए जब भी पेय पदार्थों का प्रयोग करें टैबलेट को अलग रख दें।

पढ़ें: ये हैं कुछ शानदार टैबलेट कॉसेप्‍ट डिजाइन

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X