Home
Computer

शार्प लांच करेगा दो नए ड्यूल कोर टैबलेट

शार्प लांच करेगा दो नए ड्यूल कोर टैबलेट

जैसे-जैसे टैबलेट बाजार में कंपटीशन बढ़ रहा है दिन पर दिन नई कंपनियां कदम रखती जा रहीं है। अपने उत्‍पादों में नए फीचर और नए लुक के साथ इलेक्‍ट्रानिक जगत की जानी-मानी कंपनी शार्प ने भी एक नया टैबलेट लांच कर दिया है हालाकि नया शार्प का नया टैबलेट अभी बाजार के स्‍टोरों में उपलब्‍ध नहीं है मगर आप चाहें तो ऑन लाइन इसे खरीद सकते हैं मगर इससे पहले इस टैबलेट के फीचरों के बारे जान लीजिए क्‍योंकि हर कंपनी कम दाम में ज्‍यादा फीचर दे रही है।

शार्प के नए टैब में 7 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है जिसका टच काफी स्‍मूद वर्क करता है। कंपनी के अनुसार टैब को सबसे पहले जापान में उपलब्‍ध कराया जाएगा बाद में इसे दुनिया के अन्‍य देशों में लांच किया जाएगा। नए टैबलेट को दो मॉडलों के साथ लांच किया जाएगा। जिसमें से एक टैब का स्‍क्रीन साइज 5.5 इंच और दूसरे का 10.8 इंच होगा। 5.5 इंच टैब में दी गई एलसीडी स्‍क्रीन 1024x600 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है जबकि 10.8 इंच स्‍क्रीन 1366 x 800 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। अच्‍छे रेज्‍यूलूशन की वजह से टैबलेट में गेम और वीडियो देखने का अच्‍छा अनुभव मिलता है।

शार्प टैब में ड्यूलकोर टैगरा 2 प्रोसेसर दिया गया है जो 1 जीबी सिस्‍टम मैमोरी और 8 जीबी मैमोरी स्‍टोरेज के साथ फास्‍ट परफार्मेंस प्रोवाइड करता है। वीडियो चैटिंग और फोटो कैपचरिंग के लिए शार्प टैब में 5 मेगापिक्‍सल का रियर और 2 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा इनबिल्‍ड है। टैब में सेकेंडरी कैमरा की वजह से आप खुद अपनी फोटो अच्‍छे एंगल से खींच सकते हैं। खबरों के अनुसार टैब दिसंबर के आखिरी तक लांच कर दिया जाएगा मगर अभी शर्प के दोनों मॉडलों की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X