बड़े काम की हैं ये 7 विंडो ट्रिक्स, ट्राई करके देखें
स्कूल से लेकर कॉलेज तक और अगर आप नौकरी कर रहे है तो अपने आस-पास लगे कंप्यूटर में जो खिड़की जैसा ऑइकॉन दिखता है यही है माइक्रोसॉफ्ट का विंडो। पूरी दुनिया में करीब 1.5 बिलियन लोग माइक्रोसॉफ्ट विंडो यूज़ करते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही लोग है जो इसके सभी फीचर यूज़ कर पाते हैं। चलिए आज 7 ऐसे माइक्रोसाफ्ट फीचर्स के बारे में जानते हैं जो आपके काफी काम आ सकते हैं।
1. वर्चुअल डेस्कटॉप
अपने पीसी में वर्चुअल डेस्कटॉप बनाने के लिए नीचे दिए गए Task View ऑप्शन में जाकर नया डेस्कटॉप बना सकते हैं। अगर आपके पीसी में टास्क व्यू का ऑप्शन नहीं आ रहा है तो इसके लिए Personalization Taskbar में जाकर इसे इनेबल कर सकते हैं।

2. गॉड मोड
जैसा ही इसका नाम है "गॉड मोड" इसमें सारे ऑप्शन एक जगह पर मिल जाएंगे, इसे इनेबल करने के लिए आपको अपने पीसी में बस एक फोल्डर बनाना है और उसका नाम GodMode.{ED7BA470-8E54-465E-825C-99712043E01C} रखना है। इसके बाद इस फोल्डर में आपको विंडो पीसी के सारे फीचर मिल जाएंगे जिन्हें बिना कहीं भटके आराम से यूज़ कर सकते हैं।
3. स्नैप विंडो
अगर आप एक ही स्क्रीन में दो टाइटल बार या फिर दो पैनल बराबर खोलना चाहते हैं तो इसके लिए टाइटल बार को माउस से पकड़कर साइड में ले जाए, आपका विंडो ऑटोमेटिक उसे आधी स्क्रीन में सेट कर देगा जिसके बाद दूसरी साइट आप कोई भी पैनल ओपेन कर सकते हैं। जैसे मान लीजिए आपको पीसी में दो नोटपैड एक दूसरे के अगल-बगल में एक साथ ओपेन रखना है तो ऐसे में आप ये तरीका अपना सकते हैं।
4. शेक टू मिनिमाइज
ये फीचर इनेबल करने के लिए आपको अपने विंडो पीसी की मल्टीटास्किंग सेटिंग में जाना होगा जहां पर (Title Bar Window Shake) ऑपशन को ऑन करने के बाद आप जब भी किसी नए विंडो के टाइटल बार को माउस से पकड़ कर शेक करेंगे आपके पीछे जितने भी विंडो ओपेन होंगे वे सभी मिनिमाइज़ हो जाएंगे।
5. इमोजी पैनल
अगर आप पीसी में इमोजी के लिए किसी थर्ड पार्टी साइट का सहारा लेते हैं तो ये शार्टकट याद रखिएगा, अपने पीसी में विंडो बटन के साथ + . (period) दबाएं आपके सामान इमोजी का पैनल खुल कर आ जाएगा, अब आप अपने मैसेज या फिर मेल में आसानी से कोई भी इमोजी या फिर जिफ इमेज लगा सकते हैं।
6. सीक्रेट स्टार्ट मेनू
सीक्रेट स्टार्ट मेनू में जाने के लिए अपने विंडो पीसी में विडो बटन के साथ + X दबाएं, आपके सामने क्विक एक्सेस मेनू खूल कर आ जाएगा तो साधारण तौर पर हाइड रहता है। इसमें आपको कई सिस्टम टूल जैसे टास्क मैनेजर, सेटिंग और डिवाइस मैनेजर जैसे ऑप्शन मिल जाएंगे।
7. क्लिपबोर्ड हिस्ट्री
अपने पीसी में विंडो बटन + V को एक साथ दबाएं, आपके सामने क्लिकबोर्ड की सारी हिस्ट्री खुल कर आ जाएगी, क्लिपबोर्ड यानी आप जो भी अपने पीसी में कॉपी या फिर पेस्ट करते हैं या फिर पिन करते हैं वो सारी जानकरी इस शार्टकट से देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








