विंडोज 10 यूजर हैं तो इन 7 मूवमेंट से अपना काम करें आसान
विंडोज 10 अपने पुराने वर्जन विंडोज 7 की जगह ले चुका है और वर्तमान में काफी पॉपुलर है। विंडोज के सारे वर्जन में ये काफी एडवांस फीचर वाला वर्जन है। विंडोज 10 का मार्केट डिमांड भी विंडोज 7 से ज्यादा है। नवम्बर के अंत मे माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 की घोषणा की थी जो कि 600 लाख डिवाइस में एक्टिव था।
इन डिवाइस में डेस्कटॉप, टेबलेट्स, सरफेस हब डिवाइसेज है। वैसे ज्यादातर डेस्कटॉप या लैपटॉप में विंडोज 10 इस्तेमाल होता है फिर भी उसके कई सारे फीचर्स से हम अनजान है।

यहां हम आपको बता रहे है विंडोज के 7 टच जेस्चर जो कि टचपेड वाली डिवाइस में ही काम करते है। ये फीचर कुछ इस तरह है।
स्क्रॉल
टचपैड पर दो उंगली रखकर उन्हें ऊपर नीचे या दायें बाएं खिसकाएँ. इससे आपकी पूरी स्क्रीन स्क्रॉल हो जाएगी. काफी बड़े पेजों को पढने में यह तकनीक काफी कारगर है.
ज़ूम इन आउट
किसी सब्जेक्ट को बड़ा छोटा करने के लिए दोनों अंगुली टचपैड पर रखें और उँगलियों को बाहर की तरफ फैलाएं. इससे पूरी स्क्रीन ज़ूम इन ज़ूम आउट हो जाती है.
अन्य कमांड्स आप्शन के लिए
टचपैड के नीचे राईट कार्नर पर दोनों अंगुली से बटन को प्रेस करे ये राईट क्लिक की तरह होता है। जिसमे एक कमांड विंडोज खुल जाएगी और आप उस विंडोज में डिफरेंट कमांड्स पायेंगे।
सारे खुले विंडोज को एक साथ देखना
अपनी तीन अंगुली एक साथ टचपेड पर रखे और उन्हें आगे की तरफ स्वाइप करे इससे खुले हुए सारे विंडोज शो हो जायेंगे।
कॉरटाना विंडोज असिस्टेंट को खोलना
कॉरटाना जो की विंडोज की वर्चुअल असिस्टेंट है जिससे आप ऑपरेटिंग में हेल्प ले सकते हो जो की आपकी कमांड्स फॉलो करके आपको रिजल्ट देती है । उसे खोलने के लिए टचपेड पर एक साथ तीन अंगुली से दबाएँ।

खुली विंडोजज में एक से दूसरी पर जाना
आप टचपेड पर एक साथ तीन अंगुली रख कर राईट और लेफ्ट स्वैप करे इससे आप एक विंडोज से दुसरे विंडोज पर जा सकते है।
वर्चुअल डेस्कटॉप विंडोज को खोलना
एक साथ अंगुली को टचपेड पर राईट या लेफ्ट स्वैप करे इससे आप वर्चुअल डेस्कटॉप खोल सकते हो।


Click it and Unblock the Notifications








