Home
Computer

2,263 रुपए हो सकती है आईस्‍क्रीम सैंडविच से लैस आकाश 2 की कीमत

2,263 रुपए हो सकती है आईस्‍क्रीम सैंडविच से लैस आकाश 2 की कीमत
दुनिया का सबसे सस्‍ता टैबलेट अब एक नए रूप में आने वाला है, मानव संसाधन मंत्री के कपिल सिब्‍बल के अनुसार अगस्‍त में आकाश का अपग्रेड वर्जन लांच किया जाएगा। अपग्रेड वर्जन में लेटेस्‍ट आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है जो अब तक को उन्‍नत ओएस है।

मगर सोंचने वाली बात यह है क्‍या नया वर्जन उपभोक्‍ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर पाएगा जबकि आकाश का पहला वर्जन ही अभी तक लोगों के पास नहीं पहुंच पाया है। वैसे आकाश के अपग्रेड वर्जन की कीमत 2,263 रुपए होगी अब कीमत को देखते तो इसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता मगर आकाश के पिछले वर्जन की परफार्मेंस ने लोगों को काफी निराश किया है।

चलिए बात करते हैं आकाश 2 में दिए गए फीचरों की आईसीएस यानी आईस्‍क्रीम सैंडविच ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साथ आकाश 2 में 7 इंच की रजिस्‍टिव स्‍क्रीन दी गई है, वैसे अक्‍टूबर 2011 में लांच हुए आकश टैबलेट में 256 एमबी रैम, 800 मेगाहर्ट प्रोसेसर, 2 जीबी फ्लैश्‍ा मैमोरी और एआरएम प्रोसेसर दिया गया था, पुराना आकाश टैबलेट एंड्रॉएड 2.2 फ्रोयो वर्जन पर रन करता था। उम्‍मीद की जा रही है आकाश 2 को बनाने वाला डेटाविंड इस बार लोगों को निराश नहीं करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X