Home
Computer

गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए मार्केट में पेश हुआ Acer ALG Gaming Laptop, यहां से खरीदें

Acer ने ALG गेमिंग लैपटॉप को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है, जो कि एक नया मिड-रेंज गेमिंग लैपटॉप है। कंपनी का कहना है कि यह लैपटॉप किफायती होने के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

आप इस लैपटॉप का इस्तेमाल मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग टाइटल के लिए 16 जीबी तक DDR4 रैम के साथ कॉन्फिगर कर सकते हैं। चलिए इस लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए पेश हुआ Acer ALG Gaming Laptop

Acer ALG Gaming Laptop की कीमत और उपलब्धता

Acer ALG Gaming Laptop को भारत में 56,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप को कंपनी ने सिंगल स्टील ग्रे कलर में उपलब्ध किया है। वहीं इस लैपटॉप को आप Acer के ई-स्टोर, Amazon, Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स और देश भर के अन्य रिटेल सेलर्स के माध्यम से भी खरीद सकते हैं।

Acer ALG Gaming Laptop के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने अपने इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले में फुल एचडी (1920X1080) रिजॉल्यूशन दिया है, जो कि आपके गेमिंग सेशन के लिए शार्प विजुअल देता है। इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दी गई है, जो कि स्क्रीन टियरिंग को कम करता है और हाई स्पीड वाले गेम में एक सहज अनुभव प्रदान करता है।

स्टोरेज: स्टोरेज ऑप्शन की बात की जाए तो Acer ALG Gaming Laptop में 512 जीबी तक के फास्ट NVMe PCle 4.0 SSD स्टोरेज दिया गया है। ये स्टोरेज गेम में फास्ट बूस्ट टाइम और तेज लोडिंग को सुनिश्चित करते हैं।

कनेक्टिविटी: कंपनी ने अपने इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। इसका वाई-फाई 6 ऑनलाइन गेमिंग के लिए हाई-स्पीड वायरलेस नेटवर्किंग देता है, जबकि ब्लूटूथ 5.1 आपको हेडसेट और कंट्रोलर जैसे वायरलेस पेरिफेरल्स को कनेक्ट करने की इजाजत देता है। कंपनी ने Acer ALG Gaming Laptop के साथ-साथ अलग डिवाइस और पेरिफेरल्स को जोड़ने के लिए USB-A और USB-C पोर्ट दिए हैं।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 54Wh की बैटरी दी गई है, जो कि ऑन-द-गो गेमिंग के हिसाब से बढ़िया बैटरी लाइफ देती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Acer ALG Gaming Laptop launched in the market for gaming enthusiasts, buy it from here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X