कम कीमत में शानदार लैपटॉप है एस्पायर 5733

एसर ने मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए एसर एस्पायर 5733 को बाजार में पेश किया है जिसमें महंगे लैपटॉप की तरह कई शानदार फीचर दिए गए हैं। एस्पायर 5733 का स्क्रीन साइज 15.6 इंच है जो 1366 X 768 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। दमदार पावर के लिए लैपटॉप में इंटल का कोर आई3 -370एम प्रोसेसर दिया गया है जो सिस्टम का फास्ट स्पीड प्रोवाइड करता है। एसर एस्पायर 5733 में आप गेम और हाईडेफिनेशन वीडियो देख सकते है इसके लिए लैपटॉप में इंटल का हाईडेफिनेशन ग्राफिक कार्ड इनबिल्ड हैं मतलब आप एसर 5733 में एनिमेटेड इमेज और मूवी का मजा भी ले सकते हैं।
डीवीडी और सीडी से मूवी और गानें प्ले करने के लिए सिस्टम में डीवीडी ऑप्टीकल ड्राइव का ऑप्शन भी मौजूद है। इसके अलावा एस्पायर 5733 में 2जीबी की डीडीआर 3 और 200 जीबी एचडीडी रैम का ऑप्शन मौजूद है दोनों में यूजर कोई अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी हार्डडिस्क चुन सकता है।
अगर आप कपने सिस्टम में डेटा ट्रांसफर करना चाहते है तो इसके लिए एसर एस्पायर 5733 में वाईफाई और ब्लूटूथ के अलावा वीजीए, लेन और एक्टिव यूएसबी के एक्सटर्नल पोर्ट दिए गए हैं। फीचरों के अलावा एसर एस्पायर 5733 की कीमत भी आपको जरूर पसंद आएगी, एस्पायर 5733 की बाजार में अनुमानित कीमत 23,500 रूपए के करीब है ये शानदार लैपटॉप देश के सभी बड़े लैपटॉप स्टोर में उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








