शानदार लैपटॉप है एसर का 5755 जी

एसपायर 5755जी में 2 गीगाहर्ट क्लॉक स्पीड के साथ इंटल का आई 7-2630क्यूएम प्रोसेसर दिया गया है। 8जीबी रैम की वजह से एसपायर 5755जी में एप्लीकेशन काफी तेज रन करती है मतलब आप बेफ्रिक होकर गेम और हाई डेफिनीशन मूवी का मजा ले सकते है। अच्छे प्रोसेसर के अलावा एसपायर 5755जी में कुछ कमियां भी है जैसे 2.5 किलों का 5755जी काफी भारी है जिससे इसे हेंडिल करने में काफी दिक्कत होती है।
बडे़ व्यू के लिए एसपायर 5755जी में 15.6 इंच का स्क्रीन दिया गया है जिससे टेक्ट व अन्य कंटेंट देखने में दिक्कत नहीं होती है। एचडीएमआई पोर्ट की मदद से यूजर एचडी टीवी से लैपटॉप को कनेक्ट कर सकता है। एसर के 5755जी में बड़ा कीबोर्ड दिया गया है जो देखने में काफी स्टाइलिश लगता है साथ में कंटेंट टाइप करने में भी आसानी रहती है।
कंपनी के अनुसार एसपायर 5755जी को चार्ज करने में मात्र 4.5 घंटे का समय लगता है मगर कुछ टेस्ट से पता चला है एसपायर 5755जी में दी गई बैटरी ज्यादा अच्छी परफार्मेंस नहीं देती है। बाजार में एसपायर 5755जी दो मॉडलों में उपलब्ध है जिसमें से कोर आई 5 की कीमत 44,000 रूपए है और कोर आई 3 की कीमत 33,000 रूपए अनुमानित है।
एसर एसपायर 5755जी के फीचर एक नजर में
- इंटल का आई 7-2630क्यूएम प्रोसेसर
- 8जीबी रैम
- 15.6 इंच की स्क्रीन
- एचडीएमआई पोर्ट
- बड़ा कीबोर्ड


Click it and Unblock the Notifications