Home
Computer

कम दाम में शानदार नेटबुक है एसर एस्‍पायर एओ

By Super
कम दाम में शानदार नेटबुक है एसर एस्‍पायर एओ
अगर आप कम कीमत में अच्‍छे फीचर चाहते है तो एसर से अच्‍छा ब्रांड बाजार में और कोई नहीं है। एसर उपभोक्‍ताओं लिए हमेशा से ही अपने उत्‍पादों में कुछ नए फीचर लाता रहा है। कंपनी को उम्‍मीद है कि एसर की नई नेटबुक में दिए गए कूल फीचर और शानदार डिस्‍प्‍ले क्‍वालिटी लोगों जरूर पसंद आएंगे। एसर की नई नेटबुक एस्‍पायर एओ 722-सी58 केके में लाइट मिनी गो एडाप्‍टर दिया गया है जिसकी मदद से आप लैपटॉप को पावर प्‍लग से डायरेक्‍ट कनेक्‍ट कर सकते है। 1.46 किलो भार के साथ एसर नोटबुक में शानदार कलर दिया गया है। ब्‍लैक कलर के साथ इसक चैसिंग में ग्‍लासी लुक दिया गया है।

कनेक्‍टीविटी बात करें तो एसर एसपायर एओ में इथनेट, यूएसबी, वीजीए, एचडीएमआई पोर्ट के अलावा वीजीए पोर्ट दिया गया है। ये सभी पोर्ट लैपटॉप के लेफ्ट साइड में दिए गए हैं। लैपटॉप के राइट साइड में 5 इन वन मैमोरी कार्ड का ऑप्‍शन मौजूद है। हालाकि एसर एसओ में दिया गया स्‍क्रीन साइज आपको थोड़ा निराश कर सकता है मगर 11.6 इंच की लिड टीएफटी स्‍क्रीन में वीडियो और पिक्‍चर क्‍वलिटी काफी अच्‍छी मिलती है।

फास्‍ट प्रोसेसिंग के लिए एसर एसओ में एएमडी का ब्रैजोस सी 50 प्रोसेसर और 2 जीबी की डीडीआर 3 रैम इनबिल्‍ड है। 256 एमबी मैमोरी के साथ एटीआई के रेडियॉन हाई डेफिनेशन 6250 ग्राफिक कार्ड से हाईडेफिनेशन गेम और वीडियो को आप आराम देख सकते हैं।
नेटबुक में दिया गये की बोर्ड की बटनों के बीच कम स्‍पेस दिया गया है जिससे काम करने में थोड़ी दिक्‍कत होती है। यूजर फ्रेंडली होने के कारण नेटबुक में विंडो 7 का स्‍टार्टर पैक दिया गया है।

नेटबुक में दी गई 320 जीबी की हार्डडिस्‍क के साथ 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए तो अच्‍छा है मगर वीडियो रिकार्डिंग के दौरान अच्‍छी क्‍वालिटी नहीं प्रोवाइड करता। भारत में एसर के एस्‍पायर वन एओ 722-सी58केके की कीमत 19,500 रूपए अनुमानित है। कंपनी को उम्‍मीद है कम कीमत और कई फीचरों की वजह से भारतीय बाजार में इस नई नेटबुक को पसंद किया जाएगा।

एसर नेटबुक फीचरों पर एक नजर

  • 11.6 इंच लिड बैकलाइट टीएफटी डिस्‍प्‍ले
  • 5 इन1 मैमोरी कार्ड का ऑप्‍शन
  • इथनेट, यूएसबी, वीजीए, एचडीएमआई पोर्ट के अलावा वीजीए पोर्ट की सुविधा
  • 1.3 मेगा पिक्‍सल का वैब कैम
  • एएमडी का ब्रैजोस सी 50 प्रोसेसर और 2 जीबी की डीडीआर 3 रैम
  • 256 एमबी मैमोरी के साथ एटीआई के रेडियॉन हाई डेफिनेशन 6250 ग्राफिक कार्ड
  • 320 जीबी की हार्डडिस्‍क
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X