नये दौर का लैपटॉप है एसर एस्पायर टाइमलाइन एक्स

एसर ने अपनी लैपटॉप की रेंज में बढोत्तरी करते हुए एस्पायर टाइमलाइन एक्स सीरीज के अंतर्गत नया लैपटॉप बाजार में पेश किया हैं। टाइमलाइन एक्स में 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 1366x768 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। लैपीटॉप की स्क्रीन में ग्लासी लुक के साथ स्टाइलिश फिनिशिंग दी गई है जो काफी आकर्षित करती है। बाजार में टाइमलाइन एक्स तीन अलग अलग रंगो ब्लू, सिल्वर, ब्लैक मैट फिनिश में उपलब्ध है।
अगर आप ज्यादा ट्रैवल करते है तो इस नए लैपटॉप का भार 2.5 किलो है जिससे इसे कैरी करना काफी आसान है। लैपटॉप में दमदार पावर के लिए इंटल कोर आई 5-2410 एम प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 640 जीबी इनबिल्ड हार्डड्राइव और 2.30 गीगा हर्ट स्पीड के सैंडी ब्रिज प्रोसेसर लैपटॉप को फास्ट स्पीड प्रोवाइड करते हैं। एसर टाइमलाइन में बच्छे ग्राफ्रिक सपोर्ट के लिए एपवीडिया का कार्ड इनबिल्ड जो हाईडेफिनेशन गेम और वीडियो का बिना किसी दिक्कत के स्मूदली प्ले करता है।
लैपटॉप में बैटरी पावर को इंडिकेट करने के लिए ब्लू, एम्बर और रेड कलर की तीन बटन दी गई है। जब आप लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाएगें तो बैटरी ब्लू कलर लाइट इंडीकेट करेगी मतलब आपके लैपटॉप में अभी 30 प्रतिशत से अधिक बैटरी बाकी है। 30 प्रतिशत से कम बैटरी होने पर लाइट का कलर एम्बर हो जाएगा और 10 प्रतिशत से भी कम बैटरी होने पर रेड कलर की आखिरी लाइट इंडिकेशन शो करने लगेगा।
जानकारों के अनुसार एसर का नया टाइमलाइन में कुछ खास ऐसा नहीं दिया गया है जो अन्य लैपटॉप से उसे ज्यादाबेहतर बनाए मगर इसका तकनीकी कंफ्रीगेशन काफी अच्छा है। अगर लैपटॉप बंद है तो यूएसबी पोर्ट की मदद से आप किसी अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकते है। अगर आप एसर के टाइमलाइन एक्स 5830 टीजी को खरीदना चाहते है तो बाजार में इसकी कीमत 42,500 रूपए कंपनी ने निधार्रित की है।
टाइमलाइन एक्स 5830 टीजी के फीचरों पर एक नजर
- 15.6 इंच स्क्रीन
- 1366x768 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- 2.5 किलो भार
- बैटरी इंडिकेशन लाइट
- इंटल कोर आई 5-2410 एम प्रोसेसर
- 640 जीबी इनबिल्ड हार्डड्राइव
- 2.30 गीगा हर्ट स्पीड के सैंडी ब्रिज प्रोसेसर
- विडों 7 होम प्रीमियम 64 बिट एडिशन सर्विस पैक
- जीफोर्स जीटी 540 एम ग्राफ्रिक सपोर्ट
- 1जीबी वीरैम


Click it and Unblock the Notifications








